Monday, August, 03,2026

ट्रक चालक से 500 रुपए वसूलने का वीडियो वायरल

जयपुर: परिवहन निरीक्षकों का 10 दिन से जारी धरना खत्म होने के कुछ ही घंटे बाद परिवहन विभाग फिर विवादों में आ गया। एक ओर विभाग ने मोटर वाहन निरीक्षकों (एमवीआई) की ड्यूटी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए किसी भी सड़क या चेकिंग पॉइंट पर लगातार पांच दिन से अधिक तैनाती पर रोक लगा दी है, वहीं दूसरी ओर जयपुर रिंग रोड पर ट्रक चालकों से कथित रूप से प्रति वाहन 500 रुपए वसूलने का वीडियो सामने आने से विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। शनिवार सुबह वायरल  हुए वीडियो में एक परिवहन निरीक्षक और विभाग का गार्ड ट्रक चालकों से नकदी लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। इधर, परिवहन विभाग ने सभी आरटीओ और डीटीओ को निर्देश जारी कर कहा है कि कोई भी एमवीआई किसी एक सड़क या चेकिंग पॉइंट पर लगातार पांच दिन से अधिक तैनात नहीं रहेगा। हर पांच दिन में ड्यूटी का रोटेशन अनिवार्य होगा। जिन क्षेत्रों में चेकिंग पॉइंट कम हैं, वहां संबंधित एमवीआई से कार्यालयीन कार्य कराया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery