Thursday, June, 18,2026

चाय की टपरी से चल रहा था जासूसी का नेटवर्क

जयपुर: राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार मुश्ताक अली को बुधवार को जयपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 22 जून तक पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सीमा सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक भेजे जाने के गंभीर संकेत मिले हैं।

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी का रिश्तेदार नजीर अहमद पाकिस्तान में रहता है, जिसने उसका संपर्क हैंडलर खालिद से करवाया। इसके बाद खालिद के निर्देश पर मुश्ताक पिछले करीब दो वर्षों से सीमावर्ती क्षेत्र में सेना और बीएसएफ की गतिविधियों पर नजर रखकर जानकारी साझा कर रहा था। अब आरोपी को नक्शा-मौका तस्दीक कराने के लिए जल्द ही इंटेलिजेंस जैसलमेर लेकर जाएगी।

दुकान पर लाइव कैमरे लगाने की थी योजना

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देश पर आरोपी ने नाचना क्षेत्र में मुख्य सड़क पर चाय की दुकान खोली थी। इसी दुकान की आड़ में वह सेना और बीएसएफ के मूवमेंट की निगरानी कर फोटो और वीडियो भेजता था। अधिकारियों के अनुसार, यदि समय रहते गिरफ्तारी नहीं होती, तो आरोपी दुकान पर लाइव कैमरे लगाने की तैयारी में था, जिससे सीमावर्ती गतिविधियों की सीधी लाइव फीड पाकिस्तान तक भेजी जा सकती थी।

पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

वर्ष 2026 में पाकिस्तानी सीमा से लगे राजस्थान के इलाके में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से जुड़ी यह तीसरी गिरफ्तारी है। इंटेलिजेंस लगातार उस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। जैसे ही संदिग्ध लोग देश से बाहर कोई जानकारी साझा करते हैं, वे इंटेलिजेंस के रडार पर आ जाते हैं। इसके बाद उनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाकर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाती है। जासूस मुश्ताक अली से पूछताछ में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के बारे में कई चौकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

यूपीआई के जरिए मिला भुगतान

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जासूसी के बदले आरोपी को यूपीआई के माध्यम से करीब 25 से 30 हजार रुपए मिले। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी भुगतान की संभावना जताई गई है, जिसकी जांच की जा रही है।

स्पेशल एप से भेजता था फोटो-वीडियो

सीआईडी इंटेलिजेंस के स्पेशल पीपी सुदेश कुमार सतवान ने बताया कि आरोपी एक विशेष एप का उपयोग कर फोटो और वीडियो भेजता था, जिससे लोकेशन भी स्वतः जुड़ जाती थी। इससे पाकिस्तान को सटीक सामरिक जानकारी मिलने की आशंका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery