Saturday, August, 29,2026

सीएम भजनलाल के नेतृत्व में सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस है। मानसून दौरान सड़कों पर बने गड्डों को लेकर राज्य सरकार ने मरम्मत अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में राज्य के 309 स्थानीय निकायों में से 166 निकायों में स्वीकृत पैच रिपेयर कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 143 निकायों में कार्य प्रगति पर हैं। कुल लक्ष्य का 53.7 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष काम 5 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पैच रिपेयर अभियान में कोटा जोन ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

यहां स्वीकृत सभी 28 स्थानीय निकायों में काम पूरा हो चुका है। बीकानेर में 37 में से 35 और जयपुर-द्वितीय में 47 में से 43 निकायों में पैच रिपेयर का काम पूरा किया जा चुका है। अभियान में डिजिटल निगरानी व्यवस्था भी लागू की गई है। 'सुगम पथ पोर्टल', जीपीएस फोटो और डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए मरम्मत कार्यों की निगरानी और सत्यापन किया जा रहा है। इससे गड्डे की जगह, मरम्मत की स्थिति और काम की प्रगति का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इसके आधार पर संबंधित ठेकेदारों की जवाबदेही भी तय की जा सकेगी।

गड्डा मिला तो 72 घंटे में मरम्मत

मानसून के दौरान सड़को की नियमित गश्त और सर्वे कराया जा रहा है। गड्डों की पहचान होने के बाद 48 से 72 घंटे में कोल्ड मिक्स या हॉट मिक्स से मरम्मत करने की व्यवस्था की गई है। इससे सड़क पर बने गड्डों के कारण होने वाली परेशानी और दुर्घटनाओं का खतरा कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

387 करोड़ रुपए से सड़कों की मरम्मत

प्रदेश में कुल 2 लाख 12 हजार 556 किलोमीटर का सड़क नेटवर्क है। इनमें आरएसएचए, आरएसआरडीसी, एनएचएआई और डीएलपी नेटवर्क के तहत 86 हजार 254 किलोमीटर सड़कें शामिल हैं। राज्य में 58 हजार 919 किलोमीटर सड़कें मरम्मत योग्य और 55 हजार 340 किलोमीटर पेचेबल श्रेणी में हैं। इनके लिए सरकार ने अब तक 387 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं, जिनमें से 175 करोड़ रुपए के कार्य पूरे किए जा रहे हैं।

नॉन-पैचेबल सड़कों का होगा काम

वर्ष 2026-27 में नॉन-पैचेबल सड़कों के लिए 2,055 नए कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनके तहत 4,529 किलोमीटर सड़क लंबाई को शामिल किया गया है। इन कार्यों की अनुमानित लागत 1,262 करोड़ रुपए है और इनके लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। राज्य सरकार का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल मानसून में गड्डों की तत्काल मरम्मत करना नहीं है। सरकार सुरक्षित, मजबूत और सुगम सड़क नेटवर्क तैयार करने पर भी जोर दे रही है। मानसून के दौरान लगातार निगरानी कर खराब सड़कों पर समयबद्ध कार्रवाई की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery