Saturday, August, 29,2026

राखी पर सलाखों के बीच सजा भाई-बहन का रिश्ता

जयपुर: रक्षा बंधन के मौके पर शुक्रवार सुबह जयपुर सेंट्रल जेल में भाई-बहनों का भावुक मिलाप हुआ। जेल के मेन गेट के पास राखी बांधने पहुंची बहनों के लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई थी। भाई से मिलने की खुशी चेहरे पर लिए पहुंचीं बहनों ने सलाखों के पीछे बंद भाइ‌यों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई, लेकिन लौटते समय कई बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जयपुर सेंट्रल जेल पहुंचने लगीं। जेल प्रशासन की ओर से मेन गेट के पास भाई-बहनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के बीच हुई करीब दो मिनट की मुलाकात में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और कुछ पल बात कर अपने मन की बातें साझा कीं।

इंतजार के बाद भाई आया सामने तो खिले चेहरे

भाई को राखी बांधने पहुंचीं बहनों के चेहरों पर मिलने की उत्सुकता और खुशी साफ नजर आई। लंबे इंतजार के बाद जब सामने भाई दिखा तो चेहरे खिल उठे। किसी ने भाई की कलाई पर राखी बांधी तो किसी ने मिठाई खिलाकर उसकी सलामती की दुआ की। इन चंद पलों में भाई-बहनों ने अपने रिश्ते की गर्माहट महसूस की। मुलाकात का समय पूरा होते ही माहौल बदल गया। भाई से विदा लेते समय कई बहनें भावुक हो गई और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। कुछ देर पहले तक मुस्कुराते चेहरों पर जुदाई का दर्द दिखाई देने लगा। भाइयों ने भी बहनों को हिम्मत दी और अगली मुलाकात की उम्मीद के साथ विदा किया।

राखी बंधवाने वाले बंदियों को पहले ही गेट के पास बुलाया

जेल प्रशासन की ओर से मुलाकात के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सलाखों के दोनों ओर सुरक्षा के लिए प्रहरी तैनात रहे। बहनों को अधिक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए राखी बंधवाने वाले बंदियों को पहले ही गेट के पास बुला लिया गया था। दो मिनट की इस मुलाकात में किसी के चेहरे पर भाई को देखकर खुशी थी तो किसी की आंखों में विदाई का दर्द-रक्षा बंधन पर जयपुर सेंट्रल जेल में रिश्तों की यही तस्वीर सबसे ज्यादा मार्मिक नजर आई।

सिंधी कैंप बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़, अतिरिक्त बसें भी पड़ीं कम

इधर, रक्षाबंधन पर महिलाओं की निशुल्क रोडवेज यात्रा का असर सिंथी कैप बस स्टैंड पर देखने को मिला। गुरुवार देर रात से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिला यात्री बसों के इंतजार में बस स्टैंड पर नजर आईं। सिंधी कैप बस स्टैंड पर रोडवेज की ओर से 140 अतिरिक्त बसें लगाई गई। इसके बावजूद बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। बसों के इंतजार में यात्री घंटों बस स्टैंड पर खड़े नजर आए। रक्षाबंधन के चलते बड़ी संख्या में महिलाएं अपने गंतव्य तक जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। यात्रियों की भीड़ के कारण बसों में चढ़ने के दौरान भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। राजस्थान सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को दो दिन तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इसके चलते सिंधी कैप बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery