Saturday, August, 29,2026

नागौर में 1.62 करोड़ की एमडी, निंबाहेड़ा में 1 करोड़ का गांजा जब्त

नागौर/जोधपुर/जयपुर: रक्षाबंधन पर राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नागौर, जयपुर और जोधपुर में तीन बड़ी कार्रवाई कर नशे के नेटवर्क और फरार तस्करों पर शिकंजा कसा। महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में अभियान जारी है।

नागौर के जायल थाना क्षेत्र में जयपुर ले जाई जा रही 5 किलो 400 ग्राम एमडी बरामद कर 1.62 करोड़ रुपए की अंतरराष्ट्रीय कीमत की खेप पकड़ी गई। टीयूवी-300 कार को रोककर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में तलाशी पर खलासी सीट के नीचे मिले सफेद प्लास्टिक के कट्टे में हरे रंग की पांच थैलियों से 5.400 किलो एमडी बरामद हुई। कार को जब्त कर विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया। मोबाइल में करीब 16 लाख रुपए के लेनदेन का हिसाब भी मिला। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि एमडी की खेप सालासर /मालास, थाना मेडतारोड़ क्षेत्र से प्राप्त की गई थी और धुडिला गांव के पास एक तस्कर ने इसे बाल अपचारी को सौंपा था। इसके बाद वह एमडी लेकर जयपुर की ओर रवाना हुआ था।

25 हजार का इनामी संदीप गिरफ्तार

जयपुर में ऑपरेशन कलर फोटो के तहत पुलिस पर फायरिंग के मामले में एक साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी संदीप राज शर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर विभिन्न थानों में 11 प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।

टॉप मोस्ट तस्कर को दबोचा

वही, जोधपुर में ऑपरेशन बंशीधर 2.0 के तहत एक लाख रुपए के इनामी टॉप मोस्ट तस्कर सरगना श्यामसुंदर उर्फ सांवरराम उर्फ सांवरिया को गिरफ्तार किया गया। करीब 15 वर्षों से तस्करी में सक्रिय आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट सहित करीब 15 मामले दर्ज हैं। एएनटीएफ ने 10 माह तक पीछा करते हुए तीन असफल प्रयासों के बाद उसे पकड़ा।

10 माह में 196.76 किलो एमडी बरामद

एएनटीएफ के अनुसार गठन के बाद महज 10 माह में 196.76 किलो एमडी बरामद की जा चुकी है। तीनों कार्रवाइयों से सप्लायर, परिवहनकर्ता और रिसीवर तक पहुंचने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

1 करोड़ के गांजे के साथ एक तस्कर को दबोचा

इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिले की निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस और डीएसटी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत महाराष्ट्र नंबर की लग्जरी कार से 5 क्विंटल 15 किलो 290 ग्राम गांजा जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई गई। पुलिस ने चटावटी निवासी शिवलाल पुत्र गैरू गाडरी को गिरफ्तार किया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery