Saturday, August, 29,2026

जनधन योजना के परिणाम परिवर्तनकारी रहे: PM मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री जनधन योजना के 12 साल पूरे होने पर कहा कि योजना का प्रभाव अभूतपूर्व रहा है और इसके परिणाम परिवर्तनकारी रहे हैं। केंद्र सरकार ने 28 अगस्त, 2014 को इस योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य देश के उन लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना था, जो अब तक इससे बाहर थे। सरकार के अनुसार, जनधन योजना ने देश के वित्तीय परिदृश्य में बड़ा बदलाव किया है और यह वित्तीय समावेशन की वैश्विक मिसाल बनी है। प्रधानमंत्री मोदी ने 'माईगव इंडिया' की पोस्ट साझा करते हुए एक्स पर लिखा, 'अभूतपूर्व स्तर और परिवर्तनकारी परिणाम ! जनधन योजना का प्रभाव बेजोड़ रहा है।'

59 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते

सरकार के मुताबिक, वर्ष 2015 में 14.7 करोड जनधन खाते थे। 2026 में इनकी संख्या बढ़कर करीब 59 करोड़ हो गई है। योजना ने करोड़ों लोगों को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने में मदद की है। करीब 33 करोड़ महिलाओं के पास जनधन खाते हैं, जो कुल खातों का लगभग 56 प्रतिशत है। वहीं, ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में करीब 46 करोड खाते है, जो कुल खातों का 78 प्रतिशत है।

बिना न्यूनतम बैलेंस के खाता

जनधन योजना के तहत बिना न्यूनतम बैलेंस के बुनियादी बैंक खाता खोला जाता है। खाताधारकों को मुफ्त रुपे डेबिट कार्ड मिलता है, जिसमें दो लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर है। पात्र खाताधारकों को 10 हजार रुपए तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी मिलती है। इससे जरूरत के समय लोगों को आर्थिक मदद मिलती है।

रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चों ने बांधी प्रधानमंत्री को राखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान बच्चियों ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी, कविताएं सुनाई और उनसे कई सवाल किए। प्रधानमंत्री ने भी बच्चों से हंसी-मजाक किया और आत्मीयता से बातचीत की। पीएम मोदी ने समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में वह बच्चों से मिलते, हाई-फाइव करते और उनकी बातें सुनते नजर आए। बच्चों के चेहरों की चमक और पीएम मोदी का स्नेह इस पल को बेहद यादगार बना रहा था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और प्रधानमंत्री के बीच एक बेहद दिलचस्प और प्यारा संवाद भी हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery