Saturday, August, 29,2026

रक्षाबंधन पर एक्सप्रेसवे पर 3 हादसे, 3 की मौत

दौसा: रक्षाबंधन के दिन दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर करीब 30 किलोमीटर के दायरे में तीन घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हुए। पहला हादसा सुबह करीब 7 बजे कोलवा थाना क्षेत्र के गुड़लिया गांव के पास हुआ। अहमदाबाद से दिल्ली जा रही माईमाई ट्रैवल्स की स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर में बस का केबिन चकनाचूर हो गया और चालक सुरेंद्र सिंह राजपूत (46) निवासी सत्यनारायण नगर, अमरेवाडी, अहमदाबाद की मौके पर मौत हो गई। हादसे में 21 यात्री घायल हुए।

एसपी पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचे। घायलों को करीब 15 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीएमओ डॉ. आर. मीणा सहित मेडिकल टीम ने उपचार शुरू किया। डीएसपी कपिल गुप्ता, कोतवाल भगवान सहाय शर्मा और महिला थाना अधिकारी राजेश शर्मा भी मौजूद रहे। एसपी ने चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई।

वही, दूसरा हादसा सुबह 10:30 बजे चूड़ियावास के पास हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने दो ममेरे भाइयों को कुचल दिया। साहिल मीणा (16) निवासी चूड़ियावास और महेंद्र मीणा (22) निवासी उगास, बांसखोह रेलिंग के पास खड़े थे। वहीं तीसरे हादसे में चैनल नंबर 161 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से लोकेश सिंह (25), पीयूष अग्रवाल (27), रूचिर व्यास (25) और विनित वर्मा (43), सभी जयपुर निवासी, घायल हुए। पुलिस जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery