Saturday, August, 29,2026

सीमा पर जवानों संग राखी से जोड़ा भावनाओं का सेतु

चूरू/श्रीगंगानगर: रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम और देश की रक्षा में जुटे जवानों के प्रति सम्मान की दो भावुक तस्वीरें सामने आईं। चूरू के तोगावास गांव में शहीद कुंभकरण सिंह राठौड़ की बहन गुड्डी कंवर ने भाई की प्रतिमा पर राखी बांधकर शहादत के बाद भी रिश्ते की डोर निभाई। वहीं, श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नन्ही बच्चियों ने बीएसएफ जवानों को रक्षा सूत्र बांधे। एक ओर शहीद भाई की प्रतिमा पर बंधी राखी ने अमर भाई- बहन के रिश्ते की मिसाल पेश की, वहीं सीमा पर जवानों को राखी बांधकर बच्चियों ने राष्ट्र की सुरक्षा में उनके योगदान के प्रति सम्मान जताया। दोनों दृश्यों ने रक्षाबंधन के भावनात्मक और सामाजिक महत्व को उजागर किया हैं। शेखावाटी के झुंझुनूं व सीकर से भी इसी प्रकार की तस्वीरें सामने आई, जिसमें बहनों ने अपने शहीद भाई की प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर कलाई पर रक्षा सूत्र बांध अपने रिश्ते की पवित्र भावना व्यक्त की।

तोगावास में गुड्डी कंवर ने शहीद भाई की प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद के बच्चे 6 वर्षीय चित्रा राठौड़ और 4 वर्षीय योगेश सिंह भी मौजूद रहे। शहीद कुंभकरण सिंह राठौड़, तोगावास निवासी गुलाब सिंह राठौड़ के बेटे और भारतीय सेना की 27वीं राजपूत रेजिमेंट में लांस नायक थे। ड्यूटी के दौरान शाहजहांपुर, उत्तरप्रदेश में 28 वर्ष की उम्र में शहीद हुए थे। उधर, श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर की पृथ्वीसर बीएसएफ पोस्ट पर 23वीं बटालियन के कंपनी कमांडर शिवकुमार सहित जवानों को फरीदसर सब-पोस्ट सीमा जन कल्याण समिति, रायसिंहनगर शक्ति केंद्र 22 पीटीडी से पहुंची बहनों और बच्चियों ने राखी बांधी। बहनों ने रोली-अक्षत और मिठाई से आरती उतारी तथा जवानों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery