Saturday, August, 29,2026

CM का स्थानीय दावेदारों पर जोर, पैरवी वालों की बढ़ी टेंशन

जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनावों को लेकर भाजपा में टिकट वितरण की कवायद तेज हो गई है। इसके साथ ही दावेदारों की पात्रता को लेकर पार्टी के भीतर सियासी चर्चा भी गर्माने लगी है। भाजपा ने पार्षद टिकट के इच्छुक नेताओं और कार्यकर्ताओं से उस वार्ड का मतदाता पहचान-पत्र या मतदाता सूची क्रमांक मांगा है, जहां से वे चुनाव लड़ना चाहते हैं। माना जा रहा है कि पार्टी इस कवायद के जरिए स्थानीय जुड़ाव और जमीनी सक्रियता को परखना चाहती है।

हालांकि, इसी गाइडलाइन के बीच राजनीतिक पैरवी और संभावित अपवादों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पार्टी के कुछ प्रभावशाली नेता अपने समर्थकों को पसंदीदा वार्ड से टिकट दिलाने के लिए स्थानीय निवासी होने की शर्त में राहत की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में टिकट चयन को लेकर स्थानीयता पर खास जोर दिया जा रहा है। यहां स्पष्ट निर्देश हैं कि जिस वार्ड से टिकट मांगा जाए, दावेदार उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए। इससे भाजपा के भीतर सियासत तेज होती दिख रही है।

दावेदारों की होगी कड़ी पड़ताल

दरअसल, निकाय चुनावों में मनपसंद वार्ड से टिकट पाने के लिए पता बदलवाने की कोशिशों पर भाजपा ने इस बार सख्ती की है। आवेदन में दावेदारों से मतदाता पहचान-पत्र या मतदाता सूची क्रमांक मांगा गया है, ताकि दावेदार की स्थानीयता जांची जा सके। जयपुर के प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सामान्य तौर पर उसी वार्ड के निवासी को टिकट दिया जाएगा, हालांकि पार्टी हित में विशेष परिस्थितियों में दूसरे वार्ड से भी मौका मिल सकता है।

सांगानेर से बड़ा सियासी संदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता देने के निर्देशों का असर अब प्रदेशभर की भाजपा राजनीति पर पड़ सकता है। यदि यहां 'स्थानीय उम्मीदवार' का फॉर्मूला सख्ती से लागू होता है तो दूसरे निकायों में भी टिकट वितरण पर इसका प्रभाव दिखना तय माना जा रहा है। वहीं, पार्टी के कुछ दिग्गज नेता अपने समर्थकों के लिए पैरवी कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के सामने बड़ा सवाल है कि क्या स्थानीय उम्मीदवार की शर्त सभी निकायों में समान रूप से लागू होगी या प्रभावशाली नेताओं के चहेतों के लिए रास्ता खुलेगा?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery