Saturday, August, 29,2026

तिब्बत बॉर्डर पर बनी झील फिर बाढ़ आने की चेतावनी

काठमांडू: नेपाल में भीषण बाढ़ से अब तक 579 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1900 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। शुक्रवार शाम तक प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी रहा। अब तक 1,545 लोगों को बचाया गया है, जिनमें 84 का काठमांडू के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। भोटेकोशी नदी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से अब बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा भी बढ़ गया है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों और बचाव दलों को नदी किनारे से दूर रहने की सलाह दी है। तिब्बत सीमा के ऊपरी क्षेत्र में बर्फ और चट्टानों के मलबे से बनी झील में करीब 25 लाख क्यूबिक मीटर पानी जमा होने से निचले इलाकों में खतरा बना हुआ है। बाढ़ से नेपाल में सड़क, पुल, मकान और जल विद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर नेपाल गए तमिलनाडु के 21 तीर्थयात्रियों को नेपाली सेना ने सुरक्षित बचा लिया। ये सभी यात्री शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री ने तीर्थयात्रियों से मिलकर उनकी आपबीती भी सुनी।

भारत ने तीसरी खेप भेजी

भारत ने शुक्रवार को बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए तीसरी खेप के रूप में 10 टन राहत सामग्री, 11 चिकित्सा और पैरामेडिकल कर्मचारियों की टीम और सुरंग में बचाव अभियान का जायजा लेने वाला एक दल भेजा।

400 भारतीय चीन की तरफ फंसे

नेपाल में त्रासदी के बाद कम से कम 320 भारतीयों का अब तक पता नहीं चल पाया है, जबकि करीब 400 भारतीय चीन की तरफ फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि चीन में फंसे 96 भारतीय सुरक्षित सड़क मार्ग से नेपाल पहुंच चुके हैं।

भोटेकोशी नदी क्षेत्र में पानी का बहाव बढ़ाः नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी क्षेत्र में पानी का बहाव बढ़ने के बीच चीन ने कहा है कि तिब्बत के ऊपरी हिस्से में बनी झील स्थिर है। जलप्रवाह में बढ़ोतरी हिमस्खलन के कारण हुई है। झील का आकार बढ़ रहा है और पानी लगातार ओवरफ्लो हो रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery