Saturday, August, 29,2026

'जमीन में पोते का जन्मसिद्ध हक नहीं'

जोधपुर:  राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर ने अहम फैसले में स्पष्ट किया कि केवल दादा की जमीन होने और पोता होने के आधार पर किसी व्यक्ति को उसमें जन्मसिद्ध सहदायिक या खातेदारी अधिकार नहीं मिलता। न्यायाधीश फरजंद अली की एकल पीठ ने देवकरण की सिविल प्रथम अपील खारिज करते हुए पोखरण के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के 10 फरवरी, 2026 के फैसले को बरकरार रखा।

मामला जैसलमेर जिले की भणियाणा तहसील के जैमला गांव की 75 बीघा हिन्दू अविभाजित परिवार की कृषि भूमि से जुड़ा था। भूमि देवकरण के दादा को राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 101 के तहत आवंटित हुई थी। दादा की बिना वसीयत मृत्यु के बाद उनके तीन बेटे खेताराम, रामाराम और लच्छूराम बराबर हिस्सों में वारिस बने। कोर्ट ने कहा कि देवकरण दादा का प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी नहीं था, इसलिए पिता के हिस्से में केवल पुत्र होने के आधार पर जन्मसिद्ध अधिकार नहीं मांग सकता। कोर्ट ने कहा कि वाद पत्र में एचयूएफ, संयुक्त पारिवारिक संपत्ति या कर्ता के रूप में जमीन रखने के तथ्य नहीं बताए गए। बाद में पेश साक्ष्य इस कमी को पूरा नहीं कर सकता। खातेदारी अधिकार घोषित कराने का मामला राजस्व अदालत के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसलिए अपील खारिज की गई।

राजस्व अदालत में ही खातेदारी का दावा

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिक्नी विलेखों को चुनौती देने से पहले देवकरण को सक्षम राजस्व अदालत से खातेदारी अधिकार घोषित करवाना जरूरी था। राजस्थान काश्तकारी अधिनियम की धारा 88 के तहत यह अधिकार राजस्व अदालत के क्षेत्र में है और धारा 207 के अनुसार ऐसे मामलों में सिविल कोर्ट का अधिकार क्षेत्र नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery