Saturday, August, 29,2026

राजस्थान सहित तीन राज्यों में NIA की नई विशेष अदालतें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों के जल्द निपटारे की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राजस्थान, आंध्र प्रदेश और बिहार के उच्च न्यायालयों के साथ विचार-विमर्श के बाद इन राज्यों के लिए तीन नई एनआईए विशेष अदालतें स्थापित की हैं। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण अधिनियम, 2008 की धारा 11 के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार ने राजस्थान, पटना और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के साथ विचार-विमर्श करके जयपुर, पटना और विशाखापत्तनम की विशेष अदालतों को क्रमशः विशेष एनआईए अदालत के रूप में नामित किया है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी राजपत्र अधिसूचना में कहा गया है कि ये अदालतें उन अनुसूचित अपराधों की 'विशेष रूप से सुनवाई' करेंगी, जिनकी जांच एनआईए कर रही है। इन अदालतों का अधिकार क्षेत्र राज्य के स्तर पर होगा और इनमें गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी।

गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी रिपोर्ट

केंद्र ने 16 दिसंबर, 2025 को उच्चतम न्यायालय को बताया था कि तेजी से सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए वह हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में एक समर्पित एनआईए अदालत बनाएगा और उन जगहों पर एक से अधिक अदालतें बनाएगा, जहां आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत 10 से अधिक मामले हैं। फरवरी में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उच्चतम न्यायालय के सामने एक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कहा गया था कि जिन राज्यों में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण द्वारा जांच किए जाने वाले 10 या उससे अधिक मामलों की सुनवाई लंबित है, वहां विशेष अदालतें बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery