Friday, August, 28,2026

ई20 की जगह ई10 लाने का फैसला नहीं: बीपीसीएल

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि ई20 पेट्रोल को ई10 से बदलने का फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय खन्ना ने कहा कि चर्चा केवल पुराने वाहनों के लिए कम एथनॉल मिश्रण वाला पेट्रोल उपलब्ध कराने के विकल्प पर हो रही है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि ई20 खत्म कर ई10 को लागू किया जाएगा। यदि सरकार एथनॉल नीति में बदलाव करती है और ई10 पर लौटने का फैसला होता है, तो पेट्रोलियम कंपनियों के लिए मौजूदा ढांचे में बदलाव बड़ी चुनौती नहीं होगी। हालांकि, ई20 के साथ अतिरिक्त विकल्प के तौर पर ई10 की समानांतर आपूर्ति देशभर में लॉजिस्टिक चुनौती बन सकती है। ई10 में 10 प्रतिशत और ई20 में 20 प्रतिशत एथनॉल होता है। पुराने वाहनों के लिए ई10 उपलब्ध कराने की मांग के बीच यह चर्चा तेज हुई है। सरकार का कहना है कि ई20 से बड़े पैमाने पर इंजन नुकसान के पर्याप्त प्रमाण नहीं हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery