Friday, August, 28,2026

न्यायपालिका में दबाव की स्थिति अच्छी बात नहीं: सोगरवाल

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट की न्यायिक व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता की ओर से भारत के मुख्य न्यायाधीश को भेजे गए तीन पत्र सामने आने के बाद अधिवक्ता समुदाय में चिंता बढ़ गई है। राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर सहित तीनों प्रमुख बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आपात बैठक कर मामले पर चर्चा की। राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल ने कहा कि उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया में प्रकाशित खबरों के माध्यम से मिली है। पत्रों में किन मुद्दों को उठाया गया है, इसकी प्रत्यक्ष जानकारी उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अदालतों के न्यायाधीशों को व्यापक संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है। यदि किसी न्यायाधीश को भय या दबाव की स्थिति में काम करना पड़ रहा है तो यह न्यायपालिका के लिए उचित स्थिति नहीं है।

संवेदनशील मुद्दों का समाधान संस्थागत स्तर पर हो

राजीव सोगरवाल ने कहा कि न्यायपालिका के भीतर किसी गंभीर समस्या या शिकायत को उठाना गलत नहीं है, लेकिन संवेदनशील मामलों का सार्वजनिक होकर मीडिया में आना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका से जुड़े विवादों और शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी संस्थागत मंच होना चाहिए। तीनों बार एसोसिएशन की आपात बैठक में तय किया गया कि उपलब्ध तथ्यों की पूरी जानकारी के बिना कोई जल्दबाजी में निष्कर्ष नहीं निकाला जाएगा। दो दिन बाद तीनों एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक होगी।

जनता के भरोसे को लेकर चिंता

महासचिव दीपेश शर्मा ने कहा कि न्यायपालिका आमजन के अंतिम विश्वास का केंद्र है। राजस्थान के दूर-दराज के गांवों और कस्बों से लोग न्याय की उम्मीद लेकर हाई कोर्ट पहुंचते हैं। ऐसे में न्यायपालिका से जुड़े किसी भी विवाद, भय या दबाव की खबर से जनता के विश्वास पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। यदि कोई गंभीर समस्या है तो उसका संस्थागत और पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए।

स्वतंत्रता सर्वोच्च प्राथमिकता

तीनों एसोसिएशन ने कहा कि न्यायपालिका की निष्पक्षता, स्वतंत्रता, गरिमा और संस्थागत मर्यादा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि जांच के बाद किसी प्रकार की अनियमितता या गंभीर तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery