Friday, August, 28,2026

जयपुर में सेना प्रमुख का सुरक्षा पर मंथन, खुफिया सूचनाओं के साझा तंत्र पर जोर

जयपुर: थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने गुरुवार को जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमांड मुख्यालय का दौरा कर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा से मुलाकात की। इन बैठकों में सुरक्षा, प्रशिक्षण और सेना पुलिस के बीच बेहतर तालमेल को लेकर चर्चा हुई।

सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने जनरल धीरज सेठ को कमांड की मौजूदा ऑपरेशनल स्थिति, प्रशिक्षण गतिविधियों और युद्धक तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने क्षमता बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। जनरल सेठ ने जवानों की तैयारियों और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

थल सेना प्रमुख ने 'विजय' के तहत दिए गए पांच सूत्री दिशा-निर्देशों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच सेना को सतर्क, तकनीकी रूप से सक्षम और परिस्थितियों के अनुसार तेजी से काम करने वाली बनाना जरूरी है। उन्होंने लगातार प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक के उपयोग और ऑपरेशनल तैयारी को महत्वपूर्ण बताया। जयपुर प्रवास के दौरान जनरल धीरज सेठ ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान सेना और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा से सुरक्षा पर चर्चा

जनरल धीरज सेठ ने पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा से उनके निवास पर भी मुलाकात की। राजीव कुमार शर्मा ने उनका स्वागत किया और राजस्थान पुलिस की विभिन्न इकाइयों के प्रतीक चिह्न वाला स्मृति चिह्न भेंट किया। जनरल सेठ ने भी उन्हें सैन्य स्मृति चिह्न प्रदान किया। बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और संवेदनशील परिस्थितियों में सेना-पुलिस के समन्वय पर चर्चा हुई। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त क्षेत्रीय निगरानी और नियमित सूचना साझा करने की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery