Friday, August, 28,2026

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल बने दोनों डिप्टी सीएम

जयपुर: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। राजनीति की व्यस्तताओं के बीच भी राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भाई-बहन के इस रिश्ते को पूरी शिद्दत से निभा रहे हैं। दोनों के बीच का यह आत्मीय रिश्ता अब रक्षाबंधन पर खास चर्चा का विषय बन गया है। जब से प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी ने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है, तब से दोनों के बीच भाई-बहन जैसा स्नेह देखने को मिलता रहा है। हर रक्षाबंधन पर दीया कुमारी अपने भाई प्रेमचंद बैरवा के निवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधती हैं। गुरुवार को भी रक्षाबंधन के अवसर पर दीया कुमारी ने बैरवा के निवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और भाई-बहन के इस रिश्ते की परंपरा को आगे बढ़ाया। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीयता और स्नेह का भाव नजर आया। दोनों उपमुख्यमंत्री प्रदेश की सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery