Friday, August, 28,2026

राखी की रंगत छाई... बाजारों में उत्सव की रौनक

जयपुर: रक्षाबंधन की खुशियों पर महंगाई का असर जरूर है. लेकिन भाई-बहन के प्यार का उत्साह कम नहीं हुआ है। त्योहार से पहले जयपुर के बाजार राखियों, मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी से गुलजार हैं। बाजारों में दिनभर बाहल-पहात बनी हुई है और लोग अपनी पसंद की राखी व मिठाइयां खरीदने के साथ भाइयों के लिए उपहार भी पसंद कर रहे हैं। दूसरी ओर, घर जाकर रक्षाबंधन मनाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सड़कों पर भी रौनक बढ़ गई है। यानी महंगाई ने जेब का बजट जरूर बिगाड़ा है, लेकिन त्योहार की उमंग और अपनों से मिलने की खुशी पर इसका असर नजर नहीं

घर लौटने वालों की भीड़ से शहर गुलजार

रक्षाबंधन पर धर जाने वालों की भीड़ से जयपुर जंक्शन पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के करीब एक लाख से बढ़कर 1.25 लाख तक पहुंच गई। गांधीनगर स्टेशन और सिंथी कैंप बस स्टैंड पर भी भारी भीड़ रही। भरतपुर, दिल्ली, कोटा, अजमेर, सीकर और बीकानेर रूट की बसों में खासा दबाव रहा। अतिरिक्त बसें चलाने के बावजूद कई रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रही।

बहनों के लिए मुफ्त रोडवेज यात्रा

राजस्थान रोहतेज ने 20 और 29 अगस्त को महिलाओं के लिए बसों में मुक्त यात्रा की घोषणा की है। जयपुर में जेसीटीएसएल बसों में भी 28 अगस्त को महिलाओं को निशुल्क गात्रा की सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

खरीदारी के साथ ट्रैफिक भी बढ़ा

राखी की खरीदारी और घर लौटने वालों की भीड़ का असर शहर के यातायात पर भी दिखा। टोंक रोड, गांधी मगर, दुर्गापुरा, जयपुर जंक्शन, जगतपुरा, मानसरोवर, जेएलएन मार्ग, परकोटा, एमआई रोड और खासा कोठी सर्किल समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ा। इसके बावजूद बाजारों में उमड़ी भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि महंगाई के बीच भी रक्षाबंधन की मिठास और भाई-बहन के मिलन का उत्साह बरकरार है।

सोना-चांदी और मिठाइयां महंगी, फिर भी खरीदारी जारी

राखी से एक दिन पहले 24 कैरेट सोना 1.63 लाख रुपए और जेवराती सोना 1.49 लाख 200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। चांदी भी 2.47 लाख 600 रुपए प्रति किलों पर रही। पिछले साल राक्षाबंधन के दौरान 24 कैरेट सोना वकरीब 1.04 लाख, जेवराती सोना 97 हजार और चांदी 1.18 लाख रुपए प्रति किलो थी। यानी एक साल में सौना करीब 57 फीसदी और चांदी करीब 110 फीसदी महंगी हुई है। चांदी के भाव बढ़ने से मिठाइयों पर लगने वाला चांदी का वर्क महंगा हुआ है। वहीं चीनी वी बढ़ी कीमतों ने भी मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ाई है। जयपुर में मिठाइयों के दाम करीब 10 फीसदी तक बढ़े हैं और कई मिठाइयों पर करीब 50 रुपए प्रति किलो तक अतिरिक्त भार आया है। इसके बावजूद मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की आवाजाही बनी हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery