Friday, August, 28,2026

टिकट की जंग तेज, जिताऊ चेहरों पर भाजपा और कांग्रेस में मंथन

जयपुर: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की रणभेरी बजते ही भाजपा और कांग्रेस में टिकटों की लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों दलों के प्रदेश मुख्यालयों में गुरुवार को दिनभर मैराथन बैठकों का दौर चला। दावेदारों की लंबी सूची, स्थानीय समीकरण और जीत की संभावना को देखते हुए नामों पर मंथन किया गया। भाजपा ने अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के नामों पर चर्चा पूरी कर संभावित प्रत्याशियों को सूची संभाग प्रभारियों को सौंप दी है। शुक्रवार को कोटा-भरतपुर और शनिवार को जोधपुर-जयपुर संभाग के नामों पर चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार की मौजूदगी में बैठकें हुई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, पर्यवेक्षकों, सांसदों और विधायकों से फीडबैक लिया। पैनल के नामों को संगठन में सक्रियता, सामाजिक समीकरण, स्थानीय पकड़ और जीत की संभावना के आधार पर परखा गया। पार्टी का लक्ष्य टिकट वितरण में संतुलन बनाकर संभावित बगावत को रोकना है।

तीन संभागों के नाम फाइनल

भाजपा ने गुरुवार को अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के निकायों के संभावित प्रत्याशियों पर मंथन पूरा कर लिया। नामों को अंतिम प्रक्रिया के लिए संभाग प्रभारियों को सौंप दिया गया है। शुक्रवार को कोटा और भस्तपुर संभाग तथा शनिवार को जोधपुर और जयपुर संभाग के नामों पर महामंथन होगा। यानी अगले 48 घंटे भाजपा के लिए टिकट चयन के लिहाज से बेहद अहम हैं। 29 अगस्त को भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की सूची आरी किए जाने की संभावना है।

जयपुर की 4 सीटों पर बनी सहमति !

जयपुर नगर निगम के 150 वाड़ों को लेकर कांग्रेस ने अपनी चयन प्रक्रिया तेज कर दी है। शहर कांग्रेस प्रभारी रोहित बोहरा के अनुसार हवा महल, सिविल लाइंस, किशनपोल और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन गई है। वहीं अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों में भी आधे से अधिक होमवर्क पूरा होने का दावा किया गया है। पार्टी स्थानीय समीकरण और जिताऊ क्षमता को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार तय करने में जुटी है।

परिसीमन पर कांग्रेस का हमला

टिकटों के मंथन के बीच कांग्रेस ने परिसीमन की भी बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। रोहित बोहरा ने भाजपा सरकार पर चुनावी लाभके लिए परिसीमन कराने का आरोप लगाया। उन्होंने निकायों के लिए स्वीकृत केंद्रीय राशि को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। कांग्रेस का कहना है कि जयपुर में विकास की वास्तविक जरूरतों को आधार बनाकर रोडमैप तैयार किया जाएगा और इन्हीं मुद्दों के साथ पार्टी जनता के बीच जाएगी।

मंत्रियों ने कहा-भाजपा की बनेगी शहरी सरकार

टिकट चयन को लेकर चल रही बैठकों के बीच मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि टिकट के लिए तैयार पैनल पर प्रदेश कार्यालय में मंथन जारी है। मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के टिकट के लिए आवेदन संगठन के उत्साह और मजबूती का संकेत हैं। उन्होंने कहा कि शहरी सरकार भाजपा की बनेगी।

कांग्रेसः वॉर रूम से टिकटों की निगरानी

कांग्रेस में भी निकाय चुनाव के टिकटों को लेकर मंथन तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस वॉर रूम में प्रदेशभर के पैनलों पर चर्चा की। जयपुर शहर कांग्रेस ने वार्डवार दो से तीन नामों के पैनल तैयार किए हैं। इन्हें प्रदेश नेतृत्व को भेजकर प्रत्येक वार्ड में एक नाम पर अंतिम सहमति बनाई आएगी। जयपुर शहर प्रभारी रोहित बोहरा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा की डौटासरा से मुलाकात के बाद नामों पर अंतिम मुहर लगाने की कवायद तेज हो गई है।

2350 आवेदन ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनौती

जयपुर नगर निगम के टिकटों के लिए कांग्रेस को करीब 2,350 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। इतने बड़े पैमाने पर आए आवेदनों के बीच एक-एक वार्ड में दावेदारों को छांटना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। पैनल से एक नाम चुनने के बाद बाकी दावेदारों को साधना भी नेतृत्व के सामने चुनौती होगी। कांग्रेस 30 अगस्त को प्रत्याशियों की सूची जारी करने की तैयारी में है।

अब प्रत्याशियों की सूची पर टिकी निगाहें

अब फोकस भाजपा और कांग्रेस की प्रत्याशी सूचियों पर है। भाजपा 29 अगस्त और कांग्रेस 30 अगस्त को उम्मीदवारों के नाम घोषित करने की तैयारी में है। सूची जारी होते ही टिकट के दावेदारों की उम्मीद और नाराजगी दोनों सामने आने की संभावना है। किसे टिकट मिलता है और किसका पत्ता कटता है, इससे चुनाव की पहली तस्वीर साफ होगी। फिलहाल दोनों दलों का मंथन जिताऊ चेहरों के साथ संभावित बगावत को रोकने की रणनीति पर केंद्रित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery