Friday, August, 28,2026

टिकट के इंतजार में नामांकन की रफ्तार धीमी, पहले दिन 48 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

जयपुर: नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि भाजपा और कांग्रेस की सूची के इंतजार में पहले दिन नामांकन की रफ्तार धीमी रही। जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में 39 उम्मीदवारों ने कुल 48 नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें सबसे अधिक हलचल जयपुर नगर निगम में रही, जहां 11 प्रत्याशियों ने 13 नामांकन पत्र भरे। राजनीतिक दलों की सूची का इंतजार कर रहे संभावित प्रत्याशी अंतिम समय तक टिकट की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्याशियों से 31 अगस्त की अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करने और समय रहते नामांकन दाखिल करने की अपील की है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण नामांकन नहीं होंगे।

नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज

जिला प्रशासन की चेकलिस्ट के अनुसार सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए 6 हजार रुपए तथा एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला प्रत्याशियों के लिए 3 हजार रुपए निक्षेप राशि निर्धारित है। नामांकन पत्र का कोई कॉलम खाली नहीं छोड़ा जा सकेगा। प्रत्येक पृष्ठ पर प्रत्याशी के हस्ताक्षर जरूरी हैं। प्रत्याशी को निक्षेप राशि की मूल रसीद, नाम निर्देशन पत्र, 50 रुपए के गैर-न्यायिक स्टाम्प पर प्रमाणित शपथ पत्र, आपराधिक मामलों से संबंधित घोषणा-पत्र, कार्यशील स्वच्छ शौचालय का घोषणा-पत्र, सांख्यिकी सूचना प्रपत्र और जन्मतिथि का दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए जाति प्रमाण-पत्र जरूरी

आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सक्षम अधिकारी की ओर से जारी जाति प्रमाण-पत्र की अधिप्रमाणित प्रति लगानी होगी। जरूरत होने पर अदेय प्रमाण-पत्र भी देना होगा। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को प्रारूप क और ख तथा अतिरिक्त सूचना विवरण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा चार नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो छोटे लिफाफे में जमा कराने होंगे।

जयपुर नगर निगम में इन्होंने भरा पर्चा

जयपुर नगर निगम में पहले दिन विकास सिंह राजपूत (वार्ड 12). ज्योति शर्मा (वार्ड 14), डॉ. शारदा शर्मा (वार्ड 16), सोनिया सैनी (वार्ड 25), जय कुमार जैन और आशीष यादव (वार्ड 31), शंशाक (वार्ड 40), अतुल (वार्ड 50), मनोज कुमार चौहान, हुसैन खान (वार्ड 99) और सुनीता देवी (वार्ड 148) ने पर्चा भरा। उपलब्ध विवरण के अनुसार सोनिया सैनी और जय कुमार जैन ने कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया, जबकि अन्य में निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं।

चाकसू में 10, चौमूं में 7 नामांकन

जयपुर जिले की बात करें तो पहले दिन चाकसू में 10, चौमूं में 7, मनोहरपुर में 5, शाहपुरा और बगरू में 4-4, जमवारामगढ़ में 2, फागी में 2 और कानोता में 1 नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जयपुर, चौमूं, शाहपुरा, बगरू, बस्सी, चाकसू, दूदू, जमवारामगढ़, जोबनेर, कालाडेरा, कानोता, किशनगढ़ रेनवाल, खेजरोली, मनोहरपुर, नारायणा, फागी, फुलेरा, सांभर और वाटिका सहित 19 निकायों में प्रक्रिया चल रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery