Thursday, August, 27,2026

राजस्थान हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस को तुरंत हटाइए

नई दिल्ली: राजस्थान हाई कोर्ट के कामकाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को तीन पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने और तत्काल दूसरे राज्य से स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की मांग की है।

जस्टिस मेहता ने 2, 10 और 17 अगस्त को लिखे पत्रों में जस्टिस शर्मा पर कुप्रबंधन, पक्षपात, भाई-भतीजावाद, गलत तौर-तरीके अपनाने और प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य न्यायाधीश के रूप में मामलों की सूची तय करने की शक्ति का इस्तेमाल कुछ प्रभावशाली और रसूखदार पक्षकारों से जुड़े मामलों को चुनिंदा रूप से अपनी पीठ के सामने लाने के लिए किया गया। जस्टिस मेहता ने पत्र में कहा कि राजस्थान हाई कोर्ट के कई जजों ने उनसे मुलाकात कर जस्टिस शर्मा के व्यवहार को लेकर चिंता जताई। उनके मुताबिक, कथित तौर पर साथी न्यायाधीशों को तबादले की धमकी दिए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जस्टिस शर्मा खुद को CJI के करीबी के तौर पर पेश करते हैं।

जस्टिस मेहता ने कहा कि उन्हें जस्टिस शर्मा के न्यायिक कामकाज को लेकर भी शिकायतें मिली हैं। इन आरोपों पर जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा सितंबर 2025 से राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक सीजे की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

उचित स्तर पर हो रही आरोपों की जांच

भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक सीजे संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता के आरोपों पर बुधवार को प्रतिक्रिया दी। CJI ने कहा कि किसी मौजूदा न्यायाधीश के खिलाफ आरोपों से स्थापित संस्थागत तंत्र के जरिए ही निपटा जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपों को अपने आप में निष्कर्ष नहीं माना जा सकता और संबंधित न्यायाधीश को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर मिलना चाहिए। CJI के अनुसार, जस्टिस मेहता के पत्रों और तथ्यों की उचित स्तर पर जांच हो रही है तथा जस्टिस शर्मा का जवाब भी प्रक्रिया का हिस्सा है। सक्षम प्राधिकारी तथ्यों पर विचार के बाद प्रशासनिक निर्णय लेगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery