Thursday, August, 27,2026

किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स, पुलिस से हुई हल्की झड़प

हनुमानगढ़: अटल भूजल योजना के तहत निर्मित डिग्गियों की बकाया अनुदान राशि नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने बुधवार को टाउन धानमंडी से ट्रैक्टर मार्च निकाला। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, लेकिन किसान बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच हल्की झड़प हुई। मार्च टाउन स्थित भारत माता चौक पहुंचकर सम्पन्न हुआ। पुलिस उप अधीक्षक मीनाक्षी सहारण, तहसीलदार, टाउन थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल और महिला थाना प्रभारी चन्द्रकला के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। किसानों का कहना है कि डिग्गियों के निर्माण के लिए उन्होंने अपनी पूंजी लगाने के साथ कर्ज लिया और कई किसानों ने जमीन व गहने गिरवी रखे।

करीब दो साल से अनुदान राशि नहीं मिलने से ब्याज का बोझ बढ़ रहा है।भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि करीब तीन-तीन लाख रुपए की अनुदान राशि के लिए जिला कलेक्टर, एडीएम, प्रभारी मंत्री और किसान आयोग अध्यक्ष को कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन समाधान नहीं हुआ। किसान नेताओं रायसाहब पचार और रेशम सिंह मानुका ने चेतावनी दी कि राशि जल्द नहीं मिली तो आंदोलन तेज होगा। उन्होंने कहा कि अगली बार कलक्ट्रेट में ट्रैक्टर ले जाएंगे और अनुदान मिलने तक विरोध जारी रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery