Thursday, August, 27,2026

'2 साल बनाम 5 साल' पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री बोले- जनता खुद करेगी फैसला

जयपुर: सांगानेर के मानसरोवर में बुधवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रक्षासूत्र बांधकर प्रदेश की खुशहाली और विकास की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी माताओं-बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कसोस ने अपने पांच साल के कार्यकाल में राजस्थान को भ्रष्टाचार, पेपरलीक और बदहाली के अलावा कुछ नहीं दिया। भाजपा सरकार ने प्रदेश को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास का स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने विधानसभा में 2 साल बनाम 5 साल' का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा है। इसमें दोनों सरकारों के कामकान और योजनाओं का तुलनात्मक विवरण दिया गया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस भी अपने पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखे। इसके बाद प्रदेश की जनता स्वयं तय कर लेगी कि किस सरकार ने अधिक काम किया। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाने और हल्ला करने से विकास नहीं होता, जनता काम के आधार पर सरकार का आकलन करती है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

1.89 लाख युवाओं को मिल चुके नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं को चार लाख सरकारी नौकरिया देने का संकल्प लिया था। अब तक 1 लाख 89 हजार नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, जबकि 1 लाख 22 हजार नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। इसके अलावा 70 हजार नई भर्तियों की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और एमएसपी पर बोनस के माध्यम से आर्थिक संबल दिया जा रहा है।

20 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में - महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में करीब 20 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

'कांग्रेस के समय गैंगस्टर बेखौफ थे'

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय युवा पेपरलीक से परेशान थे, किसान और मजदूर वर्ग त्रस्त था तथा गैंगस्टर खुलेआम आतंक फैलाते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार गैंगस्टरों के सामने गर्दन झुकाकर बैठी रही। कांग्रेस शासन में राजस्थान की हालत ऐसे जीर्ण-शीर्ण मकान जैसी हो गई थी, जो चारों तरफ से टूटा हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले ढाई साल में पानी, बिजली, रोजगार, किसान और महिला सशक्तीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किए हैं।

दो लाख करोड़ से ज्यादा की जल परियोजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए दो लाख करोड़ रुपए से अधिक की जल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। करीब एक लाख करोड़ रुपए की राग जल सेतु लिंक परियोजना पर मिशन मोड में काम हो रहा है। करीब 34 हजार करोड़ रुपए के यमुना जल समझौते को भी परातल पर उतारा जा रहा है। इसके अलावा इंदिरा गांधी नहर और गंग नहर के सुदृढीकरण, उदयपुर क्षेत्र की देवास योजना, जवाई बांध में सोम-कमला अंबा से पानी पहुंचाने और ब्राह्मणी नदी से बीसलपुर में पानी लाने की योजनाओं पर भी काम जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery