Thursday, August, 27,2026

कांस्टेबल की सतर्कता से टली एटीएम लूट

भरतपुर:  पुलिस की सतर्कता से मंगलवार रात एटीएम काटकर नकदी चोरी करने की कोशिश नाकाम हो गई। थाना मथुरा गेट की सारस चौकी के कांस्टेबल उदय सिंह ने रात करीब सवा दो बजे एमएसजे कॉलेज के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का शटर आधा बंद देखा। बाहर निगरानी कर रहा बदमाश पुलिसकर्मी को देखकर भाग गया। अंदर से ग्राइंडर चलने की आवाज आने पर उदयसिंह ने शटर पूरी तरह बंद कर दिया और अंदर मौजूद दो आरोपियों को वहीं रोक लिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी और गश्ती दल मौके पर पहुंचे। एटीएम के अंदर एक आरोपी के पास ग्राइंडर और दूसरे के पास सरिया मिला। पुलिस ने डीग निवासी अजय और उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ निवासी कुलदीप को डिटेन किया, जबकि फरार शैलेंद्र को बुधवार सुबह पकड़ लिया। सीओ सिटी आशमा वासवानी ने बताया कि एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बैंक मैनेजर और एटीएम मैनेजर से भी जानकारी ली गई। एटीएम में कितनी नकदी थी, इसकी जानकारी ली जा रही है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery