Thursday, August, 27,2026

300 किलो से ज्यादा मावा-मिठाई कराई नष्ट

जयपुर: रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत जयपुर द्वितीय की टीम ने मानसरोवर, फागी, रेनवाल मांजी और मदरामपुरा क्षेत्र में कार्रवाई कर संदिग्ध मिल्क केक, घटिया पनीर और दूषित मिठाइयों को नष्ट कराया। कार्रवाई में 50 किलो संदिग्ध मिल्क केक सीज, 20 किलो घटिया पनीर और करीब 250 किलो दूषित मिठाइयां व मावा मिठाइयां नष्ट कराई गईं। विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि मानसरोवर स्थित डीजे पनीर उद्योग से मिल्क केक की आपूर्ति की जा रही थी। फर्म संचालक के अनुसार मिल्क पाउडर और लिक्विड ग्लूकोज आदि से तैयार मिल्क केक 250 रुपए किलो में खरीदा जाता है। टीम ने नमूने लेने के बाद करीब 50 किलो संदिग्ध मिल्क केक जांच रिपोर्ट आने तक कोल्ड रूम में सीज कर दिया। इसी फर्म पर बिक रहा करीब 20 किलो पनीर घटिया गुणवत्ता का पाया गया। पनीर चौमूं से 230 रुपए किलो में मंगाया जा रहा था। नमूना लेने के बाद शेष पनीर नष्ट कराया गया।

125 किलो दूषित मिठाइयां कराई नष्ट

पत्रकार रोड स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार में निरीक्षण के दौरान करीब 125 किलो दूषित रसगुल्ले, कानपुरी लड्डू, घेवर और गुलाब जामुन मिर्ले, जिन्हें मौके पर नष्ट कराया गया। करीब एक दर्जन मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर मिठाइयों के नमूने लिए गए।

फागी-रेनवाल में 125 किलो मावा मिठाइयों पर कार्रवाई

फागी, रेनवाल मांजी और मदरामपुरा में आधा दर्जन मिठाई निर्माताओं, खुदरा विक्रेताओं और मावा निर्माताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। यहां 125 किलो दूषित मावा मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई गई। मावा, मिल्क केक, लड्डू, बर्फी, रसगुल्ला, खाद्य तेल और मसालों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। अधिकारियों के अनुसार जिन प्रतिष्ठानों में कमियां मिली हैं, उन्हें सुधार नोटिस दिए जाएंगे। प्रयोगशाला रिपोर्ट विपरीत आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार थारवान और नंदकिशोर कुमावत शामिल रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery