Thursday, August, 27,2026

गहलोत ने अन्नपूर्णा राशन किट योजना बहाली की उठाई मांग

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए अन्नपूर्णा राशन किट योजना दोबारा शुरू करने की मांग की है। गहलोत ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी की रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है और जरूरी खाद्य सामग्री भी लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी से चीनी और गुड़ की मिठास तथा प्याज का तीखापन दोनों छिन गए हैं। अच्छे दिन और महंगाई कम करने के वादे करने वाली सरकार के कार्यकाल में रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने इसे आम आदमी की थाली पर बोझ बताते हुए सरकार से तत्काल राहत के कदम उठाने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कमजोर मानसून को लेकर भी चिंता जताई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery