Thursday, August, 27,2026

10 हजार किमी दौड़ी पुलिस, 300 CCTV खंगाले... पकड़ी गैंग

जयपुर: जवाहर सर्किल थाना इलाके में 29 जुलाई को घर में घुसकर युवक को बंधक बनाकर करीब 5 लाख रुपए नकद और लाखों की ज्वेलरी लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने यूपी-नेपाल बॉर्डर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दुर्गापुरा स्थित श्री विहार कॉलोनी निवासी आशीष गुप्ता के घर में घुसकर उनके पुत्र राघव गुप्ता को बंधक बनाया था। बदमाश घर से नकदी के अलावा सोने-हीरे की अंगूठियां, ब्रेसलेट, पेंडल, सोने की गिन्नी, चांदी के सिक्के और दो कार्टियर घड़ियां ले गए थे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी महेश चंद्र गुर्जर के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गईं। टीमों ने करीब 300 CCTV फुटेज खंगाले और लगभग 10 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आरोपियों की पहचान की। टीमों ने दिल्ली, यूपी, मुरादाबाद, बहराइच, गोरीफंटा नेपाल बॉर्डर, रूपईडीहा और बेंगलुरु सहित कई स्थानों पर दबिश दी। तकनीकी जांच में नेपाली गैंग से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद बहराइच स्थित यूपी-नेपाल बॉर्डर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सतवीर सिंह (28), निवासी टेंडवा, बहराइच, उत्तर प्रदेश, मनबहादुर (20) निवासी निबिया, नानपारा, बहराइच और प्रदीप कुमार यादव (24) निवासी तिगड़ा, रूपईडीहा, बहराइच शामिल हैं।

15-20 दिन पहले शुरू होती है रेकी

पुलिस के अनुसार, गैंग वारदात से 15 से 20 दिन पहले रेकी करती है। घरेलू काम तलाशने के बहाने मकान में प्रवेश कर घर की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जुटाई जाती है। कई बार नौकरों और चौकीदारों से संपर्क कर मकान की जानकारी हासिल की जाती है। गैंग में आमतौर पर 5 से 7 लोग शामिल रहते हैं, जिन्हें रेकी, वारदात और मदद की अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाती है। वारदात के बाद आरोपी अलग-अलग रास्तों और साधनों से फरार हो जाते हैं। पहचान छिपाने के लिए फर्जी पहचान पत्र और फर्जी नाम-पते का इस्तेमाल भी किया जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery