Thursday, August, 27,2026

नेपाल में जलप्रलय

काठमांद्र/पटना: नेपाल-तिब्बत सीमा से सटे इलाकों में बुधवार सुबह आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। रसुवा, धादिंग और नुवाकोट समेत कई जिलों में अचानक उमड़े पानी और मलबे ने गांवों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचाया है। अलग-अलग सरकारी आंकड़ों के अनुसार मृतकों की संख्या को लेकर फिलहाल अंतर है. जबकि 100 तक मौतों की सूचना सामने आई है। वहीं 135 भारतीय नागरिकों और 37 एनआरआई समेत 750 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास पहाड़ी चट्टानों के खिसकने और नदी के प्रवाह में रुकावट के बाद बनी झील से पानी और मलबे का तेज बहाव नीचे की ओर आया। इससे रसुवा और धादिंग के बाद नुवाकोट, चितवन और गोरखा तक असर पहुंचा।

कई लोगों को पहले पानी के आने की आवाज सुनकर भागते हुए देखा गया, लेकिन कुछ ही सेकेंड में वे अचानक आई बाढ़ के बाद जमा हुए कीचड़ और मलबे में दब गए। भोटेकोशी और त्रिशुली नदी क्षेत्र में खतरा अभी टला नहीं है। अपर त्रिशूली-उए परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है।

कैलाश मानसरोवर यात्रियों की चिंता बढ़ी

रसुवा में लापता लोगों में बड़ी संख्या विदेशी यात्रियों की है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, 384 से अधिक यात्री लापता बताए गए है, जिनमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक हैं। इनमें भारतीय नागरिकों की संख्या सबसे अधिक है। कई भारतीय कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल के रास्ते तिब्बत जा रहे थे। लापता विदेशी नागरिकों में अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के नागरिक भी शामिल है। टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के भी लापता होने की सूचना है।

14 हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू ऑपरेशन

नेपाल सरकार ने राहत और बचाव के लिए हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है। नेपाल सेना के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में 12 हेलीकॉप्टर खोज और बचाव अभियान में लगाए गए हैं। कई स्थानों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सेना ने त्रिशूली में आपात उपचार केंद्र भी स्थापित किया है। ड्रोन और प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की मदद से भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सड़कें पुल और पावर प्रोजेक्ट तबाह

बाढ़ ने रसुवागढ़ी सीमा क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई वाहन पानी में बह गए तथा एक हाल में बना पुल भी नष्ट हो गया। बेत्रावती से रसुवागढ़ी सीमा चौकी को जोड़ने वाली करीब 42 किलोमीटर लंबी सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इंडिपेंडेंट पावर प्रोडयूसर्स एसोसिएशन नेपाल के अनुसार, रसुवा और नुवाकोट में 354 मेगावाट क्षमता की आठ चालू और पांच निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई है।

बिहार के आठ जिलों में हाई अलर्ट

नेपाल में आई बाढ़ का असर भारत के सीमावर्ती इलाकों पर भी पड़ने की आशंका है। गंडक और त्रिशूली कैचमेंट में जलस्तर बढ़ने के बाद बिहार के आठ जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब तीन मीटर तक ऊंची फ्लैश फ्लड वेव की आशंका जताई है।

पीएम मोदी ने नेपाल को मदद का भरोसा दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में हुई जनहानि पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री बालेद्र शाह से बातचीत की। उन्होंने संकट की इस घड़ी में नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने का भरोसा दिया और कहा कि भारत बचाव एवं राहत प्रयासों में सहयोग के लिए तैयार है।

राजस्थान सरकार अलर्ट

जयपुर। नेपाल बाढ़ के मद्देनजर राजस्थान सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि यदि राजस्थान का कोई यात्री नेपाल यात्रा पर है, तो उसके परिजन उसकी जानकारी स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को दें। इसके लिए टोल-फ्री 1070 और 112 सहित 0141-2851960, 2385776, 2385777, 2227296, 2927392 और 2227603 पर संपर्क किया जा सकता है। ई-मेल [email protected] पर भी सूचना दी जा सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery