Thursday, April, 16,2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, तीन की मौत

अलवर: जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए। हादसा राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिनान में चैनल नंबर 100 इंटरचेंज पुलिया के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेवल बस आगे चल रहे केमिकल से भरे ट्रक से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, निजी ट्रेवल बस इंदौर से दिल्ली की ओर जा रही थी। सुबह के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, तभी अचानक जोरदार टक्कर से बस में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक, एक महिला और एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एनएचएआई की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। टीम ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए पिनान के आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के करीब दो घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे राहत कार्य प्रभावित हुआ। पुलिस की इस देरी को लेकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 11 माह की बच्ची की मौत

झालावाड़। जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र में मोतीपुरा जोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक 11 माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के कचनारिया ब्यावरा से कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरथाना पहुंचाया, जहां पांच की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।

चलती कार में लगी आग, चालक झुलसा

अलवर। राजगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर राजगढ़-माचाड़ी मार्ग पर चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में चालक सत्यनारायण मीणा झुलस गए। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए कार को किनारे लगाया और खिड़की से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायल को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि डैशबोर्ड से धुआं निकलने के बाद आग तेजी से फैल गई और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पिकअप-कार भिड़ंत में चार की गई जान

बाड़मेर। बाड़मेर-जैसलमेर हाईवे पर मंगलवार दोपहर हरसाणी फांटा के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और उनके मासूम बेटे सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके जैसी आवाज आई और कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार सवार लोग अंदर ही फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान बाबूराम, उनकी पल्ली बेबी, पुत्र विवान (निवासी झालामलिया, भोपालगढ़) और वीरेन्द्र (निवासी उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। इधर, बाखासर मार्ग पर एक अन्य हादसे में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery