Saturday, August, 29,2026

घर-घर बुखार के मरीज... एक जैसे लक्षणों ने बढ़ाई मुश्किल

जयपुर: राजस्थान में बारिश के साथ मौसमी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल फ्लू और स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण काफी हद तक एक जैसे हैं। तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी और थकान जैसी शिकायतों के कारण मरीज और परिजन अक्सर बीमारी को लेकर भ्रमित हो जाते हैं। बिना जांच बीमारी की सही पहचान करना भी चुनौती बन रहा है। चिकित्सा विभाग के उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक इस साल अगस्त तक डेंगू के 582 मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1055 मरीज चिह्नित हुए थे। मलेरिया के 472 मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले साल अगस्त तक यह संख्या 715 थी। इसी तरह चिकनगुनिया के इस साल 92 मामले दर्ज हुए, जबकि पिछले साल अगस्त तक 213 मरीज सामने आए थे। सरकारी आंकड़ों में भले ही बीमारियों का ग्राफ पिछले साल के मुकाबले नीचे नजर आ रहा हो, लेकिन अस्पतालों की तस्वीर अलग कहानी कह रही है। घर-घर में बीमार पड़े हर उम्र वर्ग के लोग और एसएमएस, जयपुरिया, सीएचसी, पीएचसी सहित अन्य अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ी हुई है।

स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन

स्वाइन फ्लू को लेकर भी चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में इन्फ्लुएंजा एचा एना के 146 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें जयपुर सबसे आगे है। सबसे चिंता की बात अगस्त में संक्रमण की रफ्तार है। इसी महीने 38 नए स्वाइन फ्लू मरीज सामने आने के बाद विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।

लक्षणों से नहीं, जांच से करें बीमारी की पहचान

एसएमएस अस्पताल के डॉ. मनोज शर्मा, कंसल्टेंट फिजिशियन ने बताया कि एक जैसे लक्षणों के कारण किसी भी बीमारी को केवल अनुमान के आधार पर तय करना जोखिम भरा हो सकता है। तेज बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी, लगातार उल्टी, अत्यधिक कमजोरी, बेहोशी, खून आने या हालत तेजी से बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को संदिग्ध मरीजों पर निगरानी रखने और लक्षणों की गंभीरता के आधार पर आवश्यक जांच कराने के निर्देश दिए है। ऐसे में मौसमी बीमारियों के इस दौर में सबसे जरूरी संदेश यही है- हर बुखार डेंगू नहीं और हर बुखार वायरल भी नहीं, सही बीमारी की पहचान के लिए समय पर जांच जरूरी है।

पांच बीमारियां, लक्षण लगभग एक

डेंगू: अचानक तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, सिरदर्द, हड्डियों-जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द, कमजोरी तथा शरीर पर लाल चकत्ते इसके प्रमुख संकेत हैं। गंभीर स्थिति में पेट दर्द, उल्टी या रक्तस्राव जैसी समस्या हो सकती है। यह संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।

मलेरियाः ठंड लगकर कंपकंपी के साथ तेज बुखार आना इसकी खास पहचान है। कई मामलों में बुखार एक निश्चित अंतराल के बाद दोबारा आता है और उत्तरते समय तेज पसीना आता है। गंभीर मामलों में खून की कमी और पीलिया जैसी स्थिति हो सकती है। यह संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर से फैलता है।

चिकनगुनियाः अचानक तेज बुखार के साथ जोड़ों में बेहद तेज दर्द और सूजन इसकी प्रमुख पहचान है। हाथ-पैर के जोड़ों में दर्द लंबे समय तक रह सकता है। सिरदर्द, कमजोरी और त्वचा पर लाल चकत्ते भी हो सकते हैं। यह भी एडीज मच्छर के जरिए फैलता है।

वायरल फ्लूः बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और थकान इसके सामान्य लक्षण हैं। यह संक्रमित व्यक्ति की खांसी-छींक से निकलने वाली श्वसन बूंदों से फैलता है।

स्वाइन फ्लूः एचाएना वायरस से होने वाली इस बीमारी में तेज बुखार, सूखी खांसी, गले में दर्द, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी हो सकती है। गंभीर मामलों में सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। बच्चों में बुखार के साथ उल्टी-दस्त भी हो सकते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery