Monday, September, 07,2026

निकाय चुनाव में 61 फीसदी वार्डों में बहुकोणीय मुकाबला

जयपुर: राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में मुकाबला अब सिर्फ भाजपा बनाम कांग्रेस नहीं रह गया है। प्रदेशभर में सामने आए प्रत्याशियों के आंकड़ों ने दोनों प्रमुख दलों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के 10,245 वार्डों में से 6,259 वार्ड यानी करीब 61 फीसदी में तीन से पांच प्रत्याशी एक वार्ड से ही मैदान में हैं। यानी हर दस में करीब छह वार्ड ऐसे हैं, जहां वोटों के बंटवारे की पूरी गुंजाइश है। टिकट से नाराज बागी और निर्दलीय उम्मीदवार कई सीटों पर जीत-हार का अंतर तय करने की स्थिति में हैं। तीन से पांच प्रत्याशी वाले 6,259 वार्ड भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए बड़ी चुनौती हैं। अधिकृत प्रत्याशी के सामने विपक्षी उम्मीदवार के साथ साथ अपनी ही पार्टी से नाराज बागी खड़े हैं। ऐसे उम्मीदवार सीधे पार्टी के परंपरागत वोट में सेंध लगा सकते हैं। मुकाबला करीबी रहा तो कुछ सौ वोट से कम का अंतर भी जीत का ताज और हार का कारण बन सकते हैं।

2,499 वार्डों में सीधी टक्कर

प्रदेश के 2,499 वार्डों में 0 से 2 प्रत्याशी मैदान में है। इन सीटों पर मुकाबला अपेक्षाकृत साफ है। यहां पार्टी संगठन, कैडर और प्रत्याशी की व्यक्तिगत पकड़ सबसे अहम होगी। वोटों का बिखराव कम होने के कारण दोनों दलों को अपने परंपरागत मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने पर पूरा जोर लगाना होगा।

1,421 वार्डों में वोटों का बिखराव

6 से 10 प्रत्याशी वाले 1,421 वार्ड चुनावी समीकरण को और पेचीदा बना रहे हैं। इतने उम्मीदवारों के बीच वोट कई हिस्सों में बंटेंगे। स्थानीय प्रभाव, सामाजिक समीकरण और व्यक्तिगत संपर्क यहां पार्टी के बड़े नामों पर भी भारी पड़ सकते हैं। कम वोट प्रतिशत में जीत की संभावना भी बढ़ जाएगी।

66 वार्ड सबसे ज्यादा हॉट

11 से 15 प्रत्याशी वाले 63 वार्ड और 16 या उससे अधिक प्रत्याशी वाले 3 वार्ड चुनाव की दिलचस्प सीटें हैं। दौसा, करौली, कोटपूतली बहरोड़ के एक-एक वार्ड में 16 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां के मुकाबला के मुकाबले को लेकर सबकी नजर रहेगी।

बहुमत नहीं तो निर्दलीय किंगमेकर !

बहुकोणीय मुकाबलों का असर चुनाव परिणाम के बाद बोर्ड गठन पर पड़ सकता है। दोनों दलों को बहुमत नहीं मिला तो बागी सत्ता की चाबी अपने हाथ में ले सकते हैं। जो उम्मीदवार आज दोनों दलों के लिए सिर दर्द बने हैं, वही कल बोर्ड बनाने के लिए किंगमेकर बन सकते हैं।

जयपुर के 34 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला

राजधानी के 150 वार्डों में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 15 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हैं, जबकि 34 वार्डों में निर्दलीयों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। ऐसे में जयपुर में दोनों दलों की सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ विपक्ष नहीं, बल्कि अपने ही खेगे से निकले असंतुष्ट चेहरे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery