Monday, September, 07,2026

जेसीटीएसएल कंडम बसों की उम्र फिर बढ़ाने की तैयारी में, सुरक्षा पर सवाल !

जयपुर: जयपुर शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। JCT-SL की कंडम घोषित बसों की अवधि तीसरी बार 3 से 6 महीने बढ़ाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल बसों की तकनीकी जांच और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर है। यदि बसों की फिटनेस की जांच नहीं हुई है तो उनकी अवधि बढ़ाने का आधार क्या है? बसों के रखरखाव को लेकर भी सवाल सामने आ रहे हैं। आरोप है कि बसों का मेंटेनेंस पर्याप्त स्तर पर नहीं हो रहा। इसके बावजूद अवधि बढ़ने पर मौजूदा दर से भुगतान जारी रखने की तैयारी है। इससे JCTSL पर आर्थिक भार और यात्रियों की सुरक्षा दोनों को लेकर चिंता बढ़ रही है।

30 मैकेनिक हटे, कौन करेगा रखरखाव ?

मेंटेनेंस कंपनी मातेश्वरी ने करीब एक महीने पहले 30 मैकेनिकों को हटा दिया। ऐसे में सवाल है कि पर्याप्त तकनीकी स्टाफ के बिना बसों का रखरखाव कैसे होगा। दूसरी ओर PM ई-बसों के संचालन में भी देरी है। टोडी डिपो में चार्जिंग स्टेशन अब तक तैयार नहीं हुआ है।

स्टाफ और टेंडर पर भी सवाल

JCTSL में करीब 100 कंडक्टर कार्यालय में काम कर रहे हैं, जबकि करीब 100 ड्राइवर उपलब्ध बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद संविदा पर नए कंडक्टर लेने की चर्चा है। कुछ ड्राइवरों की अन्य जगहों पर ड्यूटी लगाए जाने के दावे भी हैं। PM ई-बसों में देरी और 300 CNG बसों का वर्क ऑर्डर देने के बाद टेंडर निरस्त होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery