Monday, September, 07,2026

स्थानीय ज्ञान से मजबूत होगा जैव विविधता संरक्षण: भूपेंद्र यादव

चंडीगढ़: राज्य जैव विविधता बोडों (एसबीबी) और केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषदों (यूटीबीसी) की 16वीं राष्ट्रीय बैठक का रविवार को चंडीगढ़ में शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) की ओर से आयोजित दो दिवसीय बैठक 6-7 सितंबर तक चलेगी। इसमें देशभर के जैव विविधता बोर्डों एवं परिषदों के अध्यक्ष, सदस्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ और वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने जैव विविधता संरक्षण में पारंपरिक ज्ञान और सामुदायिक भागीदारी को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ने पर जोर दिया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जैव विविधता (संशोधन) अधिनियम, 2023 और नियम, 2024 के अनुरूप अपने नियम, संस्थागत तंत्र और क्रियान्वयन प्रक्रियाएं विकसित करनी होंगी। उन्होंने जैव विविधता रजिस्टरों को स्थानीय निकायों के लिए गतिशील नियोजन उपकरण बनाने पर जोर दिया, ताकि स्थानीय जैव विविधता और पारंपरिक ज्ञान का उपयोग सतत विकास में हो सके।

गिद्ध संरक्षणः तकनीकी क्षमता बढ़ाने पर जोर

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गिद्धों के लिए सुरक्षित क्षेत्र बढ़ाने और जंगलों में उनकी आबादी पुनः बढ़ाने के लिए तकनीकी क्षमता विकसित करने की अपील की। पंचकूला में अन्तरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए उन्होंने गिद्धों को पारिस्थितिकी संतुलन और पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण में अहम बताया। यादव ने सुरक्षित पशुचिकित्सकीय दवाओं, भोजन की उपलब्धता और 'समग्र सरकार-समग्र समाज' दृष्टिकोण से संरक्षण प्रयास मजबूत करने पर जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery