Monday, September, 07,2026

अजमेर, बीकानेर-जोधपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन

जयपुर: नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाया। तीनों शहरों में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन सड़कों पर नजर आए। कई स्थानों पर घरों की छतों और बालकनी से पुष्पवर्षा की गई। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर फूल बरसाकर और हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

अजमेर में दोनों हाथों से बरसाए फूल

अजमेर में मुख्यमंत्री का रोड शो प्लाजा सिनेमा से शुरू हुआ। काफिला गिद्वानी मार्केट, न्यू मैजेस्टिक सिनेमा, क्वांडसपुरा और मदारगेट होते हुए गांधी भवन पहुंचा। रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम ने रथ से दोनों ओर खडे लोगों पर पुष्पवर्षा की और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। रोड शो संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री अजयमेरु पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

जोधपुर में देशभक्ति गीतों पर झूमे कार्यकर्ता

बीकानेर के बाद मुख्यमंत्री जोधपुर पहुंचे। जालोरी गेट से रोड शो शुरू हुआ। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यहां जुटे और देशभक्ति गीतों पर नाचते नजर आए। रथ में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विधायक अतुल भंसाली, देवेंद्र जोशी और जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे। भीतरी शहर में पहुंचने पर लोगों ने घरों की छतों और बालकनी से फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी सीएम के रथ पर पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और कई स्थानों पर स्वयं भी पुष्पवर्षा की। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जोधपुर शहर के 100 वार्डों की चुनावी स्थिति का फीडबैक लिया।

बीकानेर में परकोटे में दिखी भीड़

अजमेर के बाद मुख्यमंत्री बीकानेर पहुंचे। नाल एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे पुष्करणा स्टेडियम पहुंचे। कार्यक्रम में बदलाव के बाद रोड शो की शुरुआत मोहता चौक क्षेत्र से की गई। बाद में मुख्यमंत्री ने खुले वाहन में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास और अंशुमान सिंह भाटी के साथ रोड शो किया। बीकानेर के परकोटा क्षेत्र में पहली बार मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery