Friday, October, 23,2026

सेंसर लॉक से फंसे 15 कर्मचारी... JCB से दीवार तोड़ निकाला बाहर

जयपुर: सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आइडियल फिजिकल सर्विसेज लिमिटेड की फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सोने की ज्वेलरी बनाने वाली इस फैक्ट्री में आग के बाद धुआं तेजी से फैल गया। कर्मचारियों के बाहर निकलने का रास्ता बंद होने से वे अंदर फंस गए। हादसे के दौरान फैक्ट्री में करीब 15 कर्मचारी मौजूद बताए जा रहे हैं। पुलिस और दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अंदर फंसे कर्मचारियों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद से दीवार तोड़नी पड़ी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में प्रवेश से पहले तीन से चार चरणों में जांच होती है। परिसर में सेंसर लॉक लगे हुए थे और अंदर आने-जाने के लिए एक ही रास्ता था। आग लगने के बाद धुआं भरने और गेट लॉक होने से कर्मचारियों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि धुएं के कारण कुछ कर्मचारी घबरा गए और परिसर में ही फंस गए। बचाव दल ने रास्ता बनाने के लिए जेसीबी से दीवार तोड़ी और कर्मचारियों को बाहर निकाला।

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में बिजली से चलने वाली भट्टी में ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि सोना पिघलाने के दौरान भट्टी का तापमान अधिक होने पर ऑटो कट प्रणाली उसे बंद कर देती है। आशंका है कि तकनीकी खराबी के कारण यह व्यवस्था काम नहीं कर पाई और भट्टी अधिक गर्म होने से हादसा हो गया। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

फैक्ट्री में बनती है सोने की चेन

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में मुख्य रूप से सोने की चेन बनाने का काम होता है। वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली योजनाओं के तहत यहां अप्रत्यक्ष रूप से सोना पिधलवाने का काम होता है, लेकिन यह काम सीधे मंत्रालय के दफ्तरों में नहीं, बल्कि सरकार द्वारा प्रमाणित केंद्रों पर किया जाता है। हादसे के बाद कस्टम अधिकारी फैक्ट्री पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे पिघलाने के लिए लाया गया सोना अपने साथ ले गए, जबकि कुछ सोना फैक्ट्री के लॉकर में रखवाया गया। आगजनी के बाद फैक्ट्री के मैनेजर ने पुलिस से संपर्क किया है। उनके मुंबई से जयपुर पहुंचने के बाद आग के कारणों का पता चल सकेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery