Friday, October, 23,2026

बस-टेम्पो की भिड़ंत में मां, बेटा-बेटी की मौत

जालोर: जिले में गुरुवार दोपहर रामसीन-भीनमाल स्टेट हाईवे पर भरूड़ी चौराहे के पास रोडवेज बस और टेम्पो की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बच्चा गंभीर घायल हो गया। परिवार मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहा था।

रामसीन थानाधिकारी अरविंद कुमार के अनुसार, मुथला कांबा निवासी ललिता देवी (42) पत्नी रमेश कुमार, उनके बेटे कैलाश (19) और बेटी सुमन कुमारी (17) की हादसे में मौत हो गई। छोटा बेटा राजू (8) गंभीर घायल है। टेम्पो में पांच लोग सवार थे। उसे ललिता का भाई पुरुषोत्तम चला रहा था, जो टक्कर के दौरान कूदकर बच गया। बस भीनमाल से उदयपुर जा रही थी।

नवरात्र में ही खरीदा था टेम्पो

ललिता ने नवरात्र में ही बेटे के लिए नया टेम्पो खरीदा था। वह आंगनबाड़ी में काम करती थीं, कैलाश किराए पर टैक्सी चलाता था और रमेश मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर बस चालक को पकड़ लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। तीन मौतों से परिवार में शोक छा गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery