Friday, October, 23,2026

राजस्थान के उद्योगपतियों को दिया गुजरात में निवेश का न्योता

जयपुर:राजस्थान और गुजरात के बीच वर्षों पुराने कारोबारी रिश्तों को अब निवेश की नई साझेदारी में बदलने की तैयारी है। जयपुर के होटल मैरियट में गुरुवार को आयोजित 'वाइब्रेंट गुजरात 2027' रोड शो में गुजरात सरकार ने राजस्थान के उद्योगपतियों और व्यापारियों को अपने यहां निवेश करने का न्योता दिया। खास बात यह रही कि दोनों राज्यों के साझा कारोबारी संबंधों को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से जोड़कर देखा गया। गुजरात की टीम ने उद्योगों, नई तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।

गुजरात के श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार तथा ग्रामीण विकास मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए वर्ष 2003 में वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन की शुरुआत की थी। उस समय किसी राज्य में वैश्विक व्यापार सम्मेलन आयोजित करना नई पहल थी।

नए बाजार तलाशने का मिलेगा अवसर

रोड शो में गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की निदेशक प्रीति शर्मा, जयपुर के महापौर सुनील कोठारी, राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन, एसोचैम के चेयरमैन सीए हिमांशु गोयल, एसोचैम के महासचिव सौरभ सान्याल और एसोचैम राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष नकुल क्षेत्रपाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वाइब्रेट गुजरात 2027 सम्मेलन में व्यापार प्रदर्शनी, खरीदार-विक्रेता बैठकें और तकनीकी कार्यक्रम होंगे, जिनसे राजस्थान के कारोबारियों को नए बाजार और कारोबारी साझेदार तलाशने का अवसर मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery