Monday, September, 07,2026

पैलेस ऑन व्हील्स का नया शाही सफर 9 सितंबर से

जयपुर: राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स नए शाही अंदाज और आधुनिक सुविधाओं के साथ नए पर्यटन सीजन के लिए तैयार है। नए सीजन की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शाम 5 से 6 बजे के बीच आयोजित समारोह में राजस्थान पर्यटन की प्रधान सचिव शुचि त्यागी ट्रेन को फ्लैग ऑफ करेंगी। सीजन शुरू होने से पहले 6 सितंबर को ढेहर के बालाजी में विशेष पूजा-अर्चना की गई। ईटीएसपी के प्रबंध निदेशक भगत सिंह लोहागढ़ ने ट्रेन के सुचारू संचालन और यात्रियों की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के लिए मंगलकामना की। नए सीजन में ट्रेन के दोनों रेस्टोरेंट्स का इंटीरियर नए स्वरूप में तैयार किया गया है। छह कमरों में कारपेट की जगह विशेष मार्बल लगाया गया है। पहले टूर में 77 मेहमान सफर करेंगे, जबकि शुरुआती चार टूर पहले ही फुल हो चुके हैं। दिल्ली, जयपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर और जोधपुर में यात्रियों का पारंपरिक सांस्कृतिक और शाही अंदाज में स्वागत होगा। नए बदलावों के साथ ट्रेन राजस्थान की शाही विरासत और आधुनिक लक्जरी का अनूठा संगम पेश करेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery