Monday, September, 07,2026

नशे की जड़ पर वार... 2029 तक भारत नशा-मुक्त !

पणजी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार ने 2029 तक भारत को मादक पदार्थ मुक्त बनाने का प्रारूप तैयार कर लिया है। इसके तहत नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि पूरे ड्रग नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की रणनीति अपनाई जाएगी। तस्करी से लेकर नशीले पदार्थों के वित्तपोषण, अंतरराष्ट्रीय संपर्क, पैसों के लेन-देन और नशे के शिकार लोगों के पुनर्वास तक पूरी व्यवस्था को एक साथ निशाना बनाया जाएगा। पणजी में मादक पदार्थों पर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि नशा-मुक्त युवा शक्ति 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करे। सरकार नशे की समस्या को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अगस्त को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' शुरू किया था।

पूरी चेन पर शिकंजा

शाह के मुताबिक, केंद्र और राज्यों की एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बनाई गई हैं। 2019 में संयुक्त समन्वय समिति गठित की गई, ताकि केंद्रीय एजेंसियां और राज्य सरकारें बड़े मादक पदार्थ नेटवर्क तथा उनके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों के खिलाफ साझा रणनीति बना सकें। ड्रग्स के पैसे के नेटवर्क पर भी कार्रवाई होगी। सीबीआई, विदेश मंत्रालय और इंटरपोल भगोड़ों को वापस लाने के लिए काम करेंगे, जबकि ईडी, वित्तीय खुफिया इकाई और बैंकिंग प्रणाली के जरिए पैसों के लेन-देन का पता लगाया जाएगा।

जब्ती में चार गुना से ज्यादा उछाल

शाह ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस शासन में 26 लाख किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे। वहीं 2014 से 2026 के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ 19 लाख किलोग्राम से अधिक हो गया। जिस तरह सरकार ने नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है, उसी तरह अब मादक पदार्थों के नेटवर्क को भी खत्म किया जाएगा। लक्ष्य में समाज और मीडिया की भी अहम भूमिका होगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery