Monday, September, 07,2026

21 हजार करोड़ के राजस्व लक्ष्य वाले विभाग में 'अतिरिक्त चार्ज' का ट्रेंड

जयपुर: करीब 21 हजार करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य वाले राजस्थान के आबकारी विभाग में इन दिनों कामकाज का एक अजीब ट्रेंड चर्चा में है। विभाग के फील्ड स्तर के कई महत्वपूर्ण पद नियमित पोस्टिंग के बजाय अतिरिक्त चार्ज के भरोसे चलाए जा रहे हैं।
हालात यह हैं कि कहीं जिला आबकारी अधिकारी को जोन के अतिरिक्त आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है, तो कहीं अतिरिक्त आयुक्त को ही जिला आबकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। खास बात यह है कि जिन अतिरिक्त आयुक्तों की जिम्मेदारी जिला आबकारी अधिकारियों के कामकाज की मॉनिटरिंग करने की है, उन्हीं में से कई अधिकारियों को संबंधित जिले के जिला आबकारी अधिकारी का भी अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया है। यानी एक ही अधिकारी के पास मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन, दोनों स्तर की जिम्मेदारी आ गई है।

अधिकारियों का पसंदीदा विभाग, फिर भी अतिरिक्त चार्ज क्यों ?

आबकारी विभाग में पोस्टिंग को लेकर अधिकारियों में काफी रुचि रहती है। खास तौर पर आरएएस अधिकारियों के लिए विभाग के महत्वपूर्ण फील्ड पद अहम माने जाते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब अधिकारी इन पदों पर पोस्टिंग के लिए भरसक प्रयास करते हैं, तो फिर विभाग के प्रमुख फील्ड पदों को अतिरिक्त चार्ज के भरोसे क्यों चलाया जा रहा है?

अतिरिक्त चार्ज की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

आबकारी विभाग के सामने करीब 21 हजार करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य को हासिल करने की बड़ी चुनौती है। ऐसे में फील्ड स्तर पर जिला आबकारी अधिकारी और जोन स्तर पर अतिरिक्त आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों का नियमित अधिकारियों के बजाय अतिरिक्त प्रभार से संचालन कितना प्रभावी है, यह बड़ा सवाल बन गया है। विभाग में अब सवाल उठ रहा है कि क्या अतिरिक्त चार्ज को स्थायी व्यवस्था का विकल्प बनाया जा रहा है? यदि फील्ड के प्रमुख पदों पर नियमित पोस्टिंग की आवश्यकता है तो समय रहते अधिकारियों की नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही? और यदि अतिरिक्त चार्ज की व्यवस्था ही पर्याप्त है तो फिर इन पदों पर अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती और जिम्मेदारियों का ढांचा क्यों बनाया गया है? आबकारी विभाग में शुरू हुआ 'एक पोस्टिंग, साथ में दूसरी जिम्मेदारी का ट्रेंड अब विभागीय गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना यह है कि सरकार और विभाग इस व्यवस्था को जारी रखते हैं या महत्वपूर्ण फील्ड पदों पर नियमित अधिकारियों की नियुक्ति कर जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन करते हैं।

बड़े जिलों में दोहरी जिम्मेदारी

विभाग की मौजूदा व्यवस्था में उदयपुर में अतिरिक्त आयुक्त आरएएस प्रभा गौतम के पास उदयपुर जिला आबकारी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज है। इसी तरह जोधपुर में अतिरिक्त आयुक्त आरएएस सीमा कविया को जोधपुर जिला आबकारी अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। अजमेर में अतिरिक्त आयुक्त आरएएस राधेश्याम डेलू के पास अजमेर जिला आबकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार है। दूसरी ओर, जयपुर में जिला आबकारी अधिकारी आरएएस घनश्याम शर्मा के पास जयपुर जोन के अतिरिक्त आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज है। इसी तरह भरतपुर में जिला आबकारी अधिकारी आरएएस बद्रीनारायण मीणा को भरतपुर जोन के अतिरिक्त आयुक्त की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इस व्यवस्था से अधिकारियों पर काम का दोहरा बोझ तो है ही, साथ ही विभागीय ढांचे में पदों की वास्तविक उपयोगिता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। खासकर ऐसे समय में जब आबकारी विभाग का राजस्व लक्ष्य लगातार बड़ा होता जा रहा है और शराब कारोबार की निगरानी से लेकर राजस्व संग्रहण तक विभाग पर बड़ी जिम्मेदारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery