Monday, September, 07,2026

श्राद्ध पक्ष में गया जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ नहीं, वेटिंग भी लंबी

जयपुर: श्राद्ध पक्ष में पितरों के तर्पण और दिवंगत परिजनों की आत्मशांति के लिए बिहार के गया जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। जयपुर समेत आस-पास के इलाकों से हर साल श्राद्ध पक्ष में लोग गया जाते हैं। इस बार भी काफी संख्या में लोग गया (बिहार) जाएंगे। इसका अंदाजा श्राद्ध पक्ष में जयपुर से गया जाने वाली ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता को देखकर लगाया जा सकता है। श्राद्ध पक्ष में 26 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच गया जाने की योजना बना रहे यात्रियों को अधिकांश ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रही है। कई ट्रेनों में वेटिंग लंबी हो गई है, जबकि कुछ तारीखों पर उपलब्ध सीटें तेजी से भर रही हैं।

पूर्वजों के पिंडदान व तर्पण के लिए गया जाते हैं लोग

हिंदू धार्मिक मान्यताओं में गया को पिंडदान और पितृ तर्पण के लिए प्रमुख तीर्थस्थल माना जाता है। श्राद्ध पक्ष के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण करने के लिए गया पहुंचते हैं। राजस्थान से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया की यात्रा करते हैं। जयपुर से गया के लिए सीधी ट्रेनें सीमित होने के कारण श्राद्ध पक्ष में इन ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव और बढ़ जाता है।

जयपुर से इन ट्रेनों का संचालन

जयपुर से गया के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में 12308, 22308, 12495 और 12988 शामिल है। इनमें 12308 और 22308 जैसी ट्रेनों में श्राद्ध पक्ष की तारीखों के आस-पास सीटों की मांग काफी अधिक है। यात्रियों को स्लीपर के साथ-साथ एसी श्रेणियों में भी कन्फर्म बर्थ के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अब दूसरे विकल्प तलाश रहे लोग

रेल यात्रियों का कहना है कि गया जाने वाले परिवारों में कई लोग एक साथ यात्रा करते हैं। ऐसे में दो या अधिक यात्रियों के लिए लगातार कन्फर्म बर्थ मिलना और भी मुश्किल हो जाता है। जिन यात्रियों ने पहले से आरक्षण नहीं कराया है, वे अब दूसरी ट्रेनों, कनेक्टिंग रूट और उपलब्ध होने पर तत्काल टिकट का विकल्प तलाश रहे हैं। कुछ लोग टैक्सी व अन्य विकल्पों की तलाश में जुटे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery