Monday, September, 07,2026

सहारनपुर मस्जिद तोड़ने को बताया संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन

जयपुर: ऑल इंडिया मज्लिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिद को कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना और अपील का अवसर दिए बगैर सुबह 5 बजे 'चोरों की तरह' तोड़ दिया गया। जयपुर नगर निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए जयपुर पहुंचे ओवैसी ने राजस्थान में एआईएमआईएम के विस्तार पर भी जोर दिया। ओवैसी ने कहा कि किसी भी संपत्ति या धार्मिक स्थल के खिलाफ कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को कानूनी प्रक्रिया और अपील का अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन सहारनपुर मामले में इसका पालन नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि यह मस्जिद कलेक्टर कार्यालय के बनने से पहले अस्तित्व में थी। एक मुस्लिम परिवार ने मस्जिद के साथ मंदिर के लिए भी जमीन दी थी। मस्जिद वक्फ बोर्ड में पंजीकृत है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery