Friday, October, 23,2026

भाजपा के सिंबल पर पत्नी-बहू और बेटे ने भरा नामांकन

जयपुर: परिवारवाद से दूर रहने का दावा करने वाली भाजपा के पंचायत चुनाव में दावे झूठे साबित होते नजर आ रहे हैं। पार्टी के कई बड़े नेताओं के परिवार के सदस्य चुनाव मैदान में हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और बहू कनिका सिंह ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी और छोटे बेटे ने भाजपा के टिकट पर पंचायत समिति सदस्य पद के लिए पर्चे भरे हैं। परिवारवाद को लेकर भाजपा के दावों के बीच इन नामांकनों ने पार्टी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य नेताओं के परिजन भी मैदान में

मंत्री डॉ. मंजू बाघमार की भतीजी श्वेता पवार, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर की पत्नी सरोज देवी गुर्जर, पूर्व मंत्री कनकमाल कटारा की बहू, विधायक विक्रम बंशीवाल, नरेंद्र कुमार और संतोष अहलावत, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, विधायक शंकरलाल देचा, और सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के परिजन चुनाव मैदान में हैं।

राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू ने व झाबर सिंह खर्रा की पत्नी-बेटे ने भरा पर्चा

चूरू में बुधवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 20 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने वार्ड 39 और बहू कनिका सिंह ने वार्ड 23 से नामांकन भरा। इससे पहले श्रीमाधोपुर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी ने वार्ड नंबर 17 और छोटे बेटे अजय सिंह खर्रा ने वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके बड़े बेटे दुर्गा सिंह पहले ही वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भर चुके हैं। वहीं, मंत्री के छोटे भाई महावीर सिंह खर्रा की पत्नी प्रतिमा ने जिला परिषद के वार्ड 23 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। इस तरह खर्रा परिवार के चार सदस्य चुनाव मैदान में है।

मदन राठौड़ ने कहा था- पार्टी परिवारवाद को प्रोत्साहित नहीं करती

खर्रा के बड़े बेटे को भाजपा का टिकट नहीं मिलने और निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन पार्टी परिवारवाद को प्रोत्साहित नहीं करती। उन्होंने इसे सीधे तौर पर अनुशासनहीनता मानने के बजाय व्यक्तिगत सोच का मामला बताया, लेकिन उसके बाद मंत्री खर्रा की पत्नी और छोटे बेटे ने भाजपा के सिंबल पर नामांकन भरा। वहीं, चूरू जिला परिषद के टिकटों को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की नाराजगी सामने आई थी। राठौड़ अपने बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और बहू कनिका सिंह के लिए टिकट मांग रहे थे। बेटे का नाम होल्ड पर रखने की बात से नाराज राठौड़ बैठक से उठकर जाने लगे थे। भाजपा प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने बीकानेर दौरे के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के परिवार के सदस्यों के चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा कि भाजपा परिवारवाद को प्रोत्साहित नहीं करती। उन्होंने कहा कि यदि कोई योग्यता के आधार पर परिवार से राजनीति में आता है तो बात अलग है। राजेंद्र राठौड़ को अच्छा नेता बताते हुए भाटिया ने कहा कि उन्होंने उनके साथ काम किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery