Friday, October, 23,2026

भजनलाल सरकार के 34 माह में कृषि क्षेत्र में हुआ विस्तार

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने कृषि और ग्रामीण विकास के तहत सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, जल संरक्षण, आधुनिक खेती और पशुपालन के क्षेत्र में किए गए कार्यों के आंकड़े जारी किए हैं। सरकार के अनुसार, 34 माह के कार्यकाल में नहरी सिंचाई के तहत 1.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सुविधा विकसित की गई। वहीं, डिप-मिनी स्प्रिंकलर, खेतों की तारबंदी, फार्म पॉण्ड और सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई के लिए भी अनुदान दिया गया।

नहरी सिंचाई और जल संरक्षण पर जोरः सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान सरकार के 34 माह में नहरी सिंचाई सुविधा का विस्तार 1.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुआ, जबकि कांग्रेस सरकार के पांच साल में यह आंकड़ा 52,182 हेक्टेयर था। ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर प्रणालियों पर 1304 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया, जिससे 3.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित हुआ। फव्वारा सिंचाई संयंत्रों के लिए भी 393 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया।

तारबंदी पर 511 करोड़ रुपए का अनुदान

फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए 445 लाख मीटर तारबंदी कराई गई। इस पर 511 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया। पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल में 113 लाख मीटर तारबंदी पर 113 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया था। वर्षा जल संग्रहण के लिए 35,893 फार्म पॉण्ड बनाए गए, जिन पर 369 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया।

सौर पम्प और पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार

कृषि में सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए 67,408 सोलर पम्प सेट स्थापित किए गए। संरक्षित खेती के तहत 10.91 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में शेडनेट हाउस स्थापित किए गए, जिन पर 45 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया। पशुपालन क्षेत्र में 55 बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालयों का क्रमोन्नयन किया गया। इसके अलावा 117 पशु चिकित्सालयों को प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत किया गया। इन योजनाओं का प्रभाव सिंचाई की उपलब्धता, खेती की लागत, कृषि उत्पादन और किसानों की आय में बदलाव के आधार पर आंका जा सकेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery