Friday, October, 23,2026

हाई रिस्क गर्भवती की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को दो अलग-अलग बैठकों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और पीएम ई-बस सेवा योजना की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की देखभाल और अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया गया। वहीं, ई-बस सेवा की बैठक में बस डिपो के लिए भूमि, चार्जिंग सुविधाओं और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जुड़े लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए।

19 मेडिकल कॉलेजों, 58 जिला अस्पतालों में शून्य मातृ मृत्यु

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि अक्टूबर माह में 19 मेडिकल कॉलेजों और 58 जिला अस्पतालों में शून्य मातृ मृत्यु दर्ज की गई। इसी माह 11,928 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) के लिए पंजीकरण हुआ, जबकि 6,175 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को एएनसी कवरेज दिया गया। मुख्य सचिव ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, उपचार और नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी सीएमएचओ को महीने में दो बार समीक्षा बैठक आयोजित करने को कहा गया। वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 35 मेडिकल कॉलेजों में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाए जा रहे हैं।

8 शहरों के लिए 675 ई-बसें स्वीकृत

मुख्य सचिव ने शासन सचिवालय में पीएम ई-बस सेवा योजना की समीक्षा करते हुए लंबित कार्य प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश दिए। योजना के तहत जयपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर के लिए कुल 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत हैं। इनमें से 250 बसों की डिलीवरी हो चुकी है। बैठक में जयपुर के टोडी डिपो में बिजली कनेक्शन, प्रस्तावित बस डिपो के लिए भूमि और चार्जिंग सुविधाओं के विकास पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने इलेक्ट्रिक बसों के सुचारु संचालन के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाएं समय पर विकसित करने और संबंधित स्थानों पर ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी और निजी बसों के संचालन एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) निर्धारित करने और स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery