Saturday, August, 29,2026

टिकट की दौड़... अब दो दिन तय करेंगे, कौन रहेगा मैदान में

जयपुर: नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हुई। पहले दिन नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या भले ही सीमित रही हो, लेकिन अब शनिवार 29 अगस्त और सोमवार 31 अगस्त को चुनावी मैदान पूरी तरह गर्म होने का आसार है। रक्षाबंधन के सार्वजनिक अवकाश के चलते शुक्रवार को नामांकन नहीं हुए और रविवार को भी अवकाश रहेगा। यानी प्रत्याशियों के सामने अब नामांकन के लिए प्रभावी रूप से दो ही दिन हैं। यही दो दिन तय करेंगे कि कौन मैदान में रहेगा, कौन पीछे हटेगा और टिकट से वंचित दावेदार किस खेमे का रुख करेगा।

नामांकन के बीच ज्योतिषीय गणनाओं ने भी चुनावी चर्चा को नया रंग दे दिया है। शनिवार को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और कुंभराशि का चंद्रमा रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष और वृषभ राशि के प्रत्याशियों के लिए शनिवार विशेष रूप से अनुकूल बताया गया है। ऐसे में कई प्रत्याशी राजनीतिक रणनीति के साथ शुभमुहूर्त का भी हिसाब बैठाते नजर आ सकते हैं।

शनिवार को पर्चा भरने वालों के लिए पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र

ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर शर्मा ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनिवार को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। ज्योतिषविदों के मुताबिक यह संयोग कुछ राशियों के प्रत्याशियों के लिए अधिक अनुकूल माना जा रहा है। विशेष रूप से मेष और वृषभ राशि के प्रत्याशियों के लिए शनिवार का दिन लाभदायक है।

सुबह 8 से 9.25 बजे तक घर से निकलने का मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनिवार को नामांकन के लिए जाने वाले प्रत्याशी सुबह 8 बजे से 9.25 बजे के बीच घर से निकल सकते हैं। वहीं, नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दोपहर 12.25 बजे से शाम 5 बजे तक का समय श्रेष्ठ चौघड़िया के लिहाज से अनुकूल बताया गया है। टिकट मिलने के बाद प्रत्याशियों के लिए यह दिन प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत का भी संकेत देगा।

सोमवार को रेवती नक्षत्र और सातुड़ी तीज का संयोग

नामांकन की अंतिम तारीख सोमवार 31 अगस्त होने के कारण इस दिन राजनीतिक गतिविधियां चरम पर रहने की संभावना है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सोमवार को रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सातुड़ी तीज का शुभ संयोग भी बन रहा है। ज्योतिषविदों के मुताबिक यह संयोजन कई राशि के प्रत्याशियों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

6 राशियों के प्रत्याशियों के लिए सोमवार खास

सोमवार का दिन वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के प्रत्याशियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल बताया गया है। ऐसे प्रत्याशी सोमवार को नामांकन दाखिल करने को प्राथमिकता दे सकते हैं। सुबह 9.18 बजे से 10.53 बजे तक शुभ समय बताया गया है। इसके अलावा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक भी नामांकन दाखिल करने के लिए अनुकूल समय बताया गया है।

शुभ मुहूर्त से भारी राजनीतिक गणित

ज्योतिषाचार्य पं. सत्यनारायण महर्षि के अनुसार शुभ चौघड़िया, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति नामांकन के लिए सकारात्मक मानी जाती है। जिन प्रत्याशियों की कुंडली में राजयोग और अनुकूल महादशा चल रही हो, उनके लिए शुभ समय को और फलदायी माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष और वृषभ राशि के प्रत्याशियों के लिए शनिवार विशेष अनुकूल है, जबकि वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभराशि के प्रत्याशियों के लिए सोमवार बेहतर दिन माना गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery