Tuesday, September, 01,2026

फतेहपुर में नामांकन के दौरान खूनी संघर्ष, 6 घायल

सीकर: निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान सोमवार को फतेहपुर उपखंड कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर जा रहे लोगों और कुछ युवकों के बीच विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि युवकों ने सरियों और धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें अली परिहार, दानिश, मोहम्मद खलील, अशरफ देवड़ा, मजहर और मेंजर चौहान घायल हुए। घायलों को धानुका उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट वाले दो युवकों को सीकर रेफर किया गया।

कोतवाल महेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि घायलों में अली परिहार, दानिश, मोहम्मद खलील, अशरफ देवड़ा, मजहर और मेंजर चौहान शामिल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। हमले में शामिल संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। नामांकन के दौरान हुए संघर्ष से उपखंड कार्यालय के आसपास कुछ समय तनाव की स्थिति रही।

पूर्व-राज्यमंत्री व जिलाध्यक्ष आमने-सामने

जोधपुर। नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होने के साथ मुकाबले रोचक हो गए हैं। वार्ड 42 में पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा आमने-सामने होंगे। मेयर के दावेदार माने जा रहे भाजपा के देवेंद्र सालेचा और कांग्रेस के नरेश चंद्र जोशी भी एक ही वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मेयर उत्तर कुंती देवड़ा ने वार्ड 99 से नामांकन किया है, जबकि उनके चचेरे भाई मयंक देवड़ा वार्ड 100 से मैदान में है।

जिलाध्यक्ष ने हॉस्पिटल में घुस बचाई जान

पाली। निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर खुलकर नाराजगी सामने आई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित प्रत्याशियों के सिंबल लेकर निगम पहुंचे तो शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम ने टिकट बिकने और कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का पीछा किया। शिशुपाल सिंह को एक निजी हॉस्पिटल में घुसकर जान बचानी पड़ी। नाराज लोगों ने हॉस्पिटल में प्रवेश का प्रयास किया और बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। कोतवाल रवींद्र सिंह खींची जाब्बो के साथ लाठी लेकर पहुंचे और भीड़ को खदेड़ा। कांग्रेस नेता महावीरसिंह राजपुरोहित ने लोगों से समझाइश की और जिलाध्यक्ष को अपनी कार में बैठाकर ले गए। शिशुपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक है, कुछ लोग नाराज हैं, उन्हें मना लेंगे। सभी को टिकट से संतुष्ट करना संभव नहीं है। उधर, भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व सभापति कुसुम सोनी, पूर्व पार्षद किशोर सोमनानी की पत्नी पुष्पा सोमनानी, कांतिलाल वैष्णव, जय जसवानी, निर्मल जोशी, जय थावानी और खुशबू सोनी निर्दलीय मैदान में उतरे हैं।

पायलट समर्थकों को नहीं मिला टिकट

अजमेर। स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद पार्टी में अंतर्कलह बढ़ गई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सुप्रीमो गोविंद सिंह डोटासरा के वार्ड बदलने संबंधी तय मापदंडों पर भी सवाल उठ रहे हैं। वार्ड 62 के पार्षद नरेंद्र तुनवाल की माताजी आशा तुनवाल को वार्ड 64 और 2021 में वार्ड 35 से चुनाव लड़ चुकी भावना चौहान को वार्ड 60 से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने वार्ड 1 से निवर्तमान पार्षद बनवारी लाल शर्मा का टिकट काटकर शैलेंद्र अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है, जिन्होंने 2021 में कांग्रेस के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। बनवारी लाल शर्मा, हितेश्वरी टाक, गजेंद्र सिंह रलावता, द्रोपती कोली, लक्ष्मी बुदेल, नरेश सत्यवाना, नकुल खंडेलवाल और अनीता चौरसिया के टिकट कटे हैं। वहीं मुकेश सिंह राठौड़, पप्पू कुरेशी, अब्दुल रशीद, फुरकान चिश्ती, योगेश जाटोलिया, रामावतार शर्मा, दिशा अग्रवाल और चंद्र प्रकाश शर्मा को भी टिकट नहीं मिला। कांग्रेसियों का आरोप है कि इससे सचिन पायलट समर्थकों में नाराजगी बढ़ी है। वार्ड 3 और 4 खाली छोड़ने से भी कार्यकर्ताओं में असंतोष है। स्थानीय नेताओं के अनुसार टिकट वितरण से अजमेर में कांग्रेस के भीतर नए राजनीतिक समीकरण बन गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery