Tuesday, September, 01,2026

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का जन्मदिन आज

जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का मंगलवार को जन्मदिन है। प्रशासनिक क्षेत्र में लंबे अनुभव और कुशल कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले वी. श्रीनिवास ने मुख्य सचिव के रूप में प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके जन्मदिन से एक दिन पहले ही प्रशासनिक और शुभचिंतकों के बीच उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय

वी. श्रीनिवास की कार्यशैली की खासियत केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय को माना जाता है। केंद्र से जुड़ी योजनाओं और प्रदेश की प्राथमिकताओं के बीच तालमेल स्थापित करने पर उनका विशेष जोर रहा है। अधिकारियों के साथ नियमित संवाद और विभागीय स्तर पर समन्वय के जरिए विकास कार्यों को गति देने की कोशिश उनकी कार्यशैली का हिस्सा रही है। साथ ही वे विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए भी जाने जाते हैं। वे बैठकों में केवल प्रगति की जानकारी लेने के बजाय लंबित कार्यों, विभागीय जिम्मेदारियों और समय सीमा की समीक्षा पर जोर देते हैं। अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के साथ उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश उनकी कार्यशैली में प्रमुखता से दिखाई देते हैं।

सहज व्यक्तित्व, सख्त प्रशासनिक रवैया

सरल और सहज व्यक्तित्व के साथ वी. श्रीनिवास प्रशासनिक मामलों में स्पष्ट और प्रभावी निर्णय लेने वाले अधिकारी के रूप में पहचान बना चुके हैं। अधिकारियों के बीच अनुशासन, जवाबदेही और कार्यकुशलता को लेकर उनका स्वैया सख्त माना जाता है। वहीं जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित निर्णय लेने की उनकी कार्यशैली भी चर्चा में रही है।

सुशासन और सुधारों को दे रहे नई दिशा

प्रशासनिक सुधारों, सुशासन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य सचिव लगातार विभागों के साथ समीक्षा करते रहे हैं। उनका जोर इस बात पर रहा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रशासनिक प्रक्रिया में अनावश्यक देरी को कम किया जाए।

छह माह का मिला एक्सटेंशन

वी. श्रीनिवास की कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें छह माह का सेवा विस्तार भी दिया है। इससे वे आगामी अवधि में प्रदेश के प्रशासनिक और विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक तंत्र में बेहतर समन्वय, जवाबदेही और कार्यकुशलता पर लगातार जोर दिया जा रहा है। उनके जन्मदिन पर प्रशासनिक जगत और शुभचिंतकों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery