Tuesday, September, 01,2026

थार-एंडेवर की रफ्तार ने मचाया शहर में कहर, ई-रिक्शा को उड़ाया

जयपुर: मानसरोवर थाना इलाके में रविवार देर रात तेज रफ्तार दो कारों ने कहर बरपा दिया। मेट्रो स्टेशन चौराहे के पास एक थार और एंडेवर आपस में टकराने के बाद सड़क पार कर रहे ई-रिक्शा से जा भिड़ीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जा गिरा और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का मानसरोवर स्थित निविक अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद दोनों कारों में सवार चालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची मानसरोवर थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस फरार चालकों की तलाश के साथ हादसे की जांच कर रही है।

रात करीब 1 बजे हुआ हादसा

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार घटना रविवार रात करीब 1.05 बजे की है। रिपोर्ट पुरानी बस्ती निवासी पोखर साहू ने दर्ज कराई है। एफआईआर में बताया कि उनके भाई बोदूराम उर्फ रामदेव ई-रिक्शा से कुल्फी की बुकिंग का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन चौराहे पर सड़क पार करते समय काले रंग की थार (RJ-60-CG-5986) और एंडेवर (RJ-08-UD-0008) की आपस में भिड़ंत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर दोनों वाहन ई-रिक्शा से जा टकराए। हादसे में ई-रिक्शा में सवार बोदूराम साहू, उमाशंकर शर्मा और मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ई-रिक्शा काफी दूर जा गिरा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

एंडेवर अशोक चांदना की पत्नी के नाम

एंडेवर कार विधायकअशोक चांदना की पत्नी ललिता चांदना ग्राम शोपुरिया, बावड़ी बूंदी के नाम से रजिस्टर्ड है। वहीं, थार सालासर सिटी वाटिका जयपुर निवासी शिवकुमार जोशी के नाम से रजिस्टर्ड है।

शराब के नशे और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने का आरोप

एफआईआर में पोखर साहू ने दोनों कार चालकों पर अत्यधिक तेज गति, गफलत और लापरवाही से वाहन चलाने व शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है। पुलिस अब हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल और आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे है। परिवादी ने शिकायत में बताया कि हादसे के समय बोदूराम के पास करीब 32,500 रुपए नकद थे। यह रकम कुल्फी का काम करने के बाद लेकर लौट रहे थे। हादसे के बाद यह नकदी नहीं मिली।

हूपर में स्कूटी घुसी, पिता-पुत्र की मौत

इधर, जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में सोमवार शाम दिल्ली रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास आगे चल रहे नगर निगम के हूपर चालक ने ढलान में अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूटी अनियंत्रित होकर हूपर में जा घुसी। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी और उनका छह वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल महिला का एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है। थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान इरफान कुरैशी (38) और उनके छह वर्षीय बेटे एजाज कुरैशी के रूप में हुई है। दोनों सांगानेरी गेट स्थित वरदान खान की गली के निवासी थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery