Tuesday, September, 01,2026

'अंतहीन युद्ध' से आगे बढ़ें, युद्ध का अंत जरूरी: मोदी

बिश्केक: उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे। सोमवार को 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर उन्होंने कई देशों के नेताओं से मुलाकात की। इनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक खास रही। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और गले मिले। बैठक में भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने के साथ द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। रूस-यूक्रेन संघर्ष पर पीएम मोदी ने तत्काल और शांतिपूर्ण समाधान की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया को 'अंतहीन युद्ध' से आगे बढ़कर युद्ध के अंत की ओर कदम बढ़ाने चाहिए, क्योंकि युद्ध का हर गुजरता दिन मानवता को पीछे धकेलता है। मोदी ने शांति के लिए भारत के समर्थन को दोहराते हुए पुतिन को सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन का न्योता दिया। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा और उर्वरक सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा की। बैठक के बाद मोदी और पुतिन एक ही कार में सवार होकर छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में पहुंचे।

व्लादिमीर पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने के उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना की। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' लगातार मजबूत हो रही है। पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच दोस्ताना और भरोसेमंद संबंधों को आगे बढ़ाने में पीएम मोदी का विशेष ध्यान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।

भारत-किर्गिजस्तान बढ़ाएंगे व्यापार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिजस्तान के राष्ट्रपति सदर जापारोव से मुलाकात की। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-किर्गिजस्तान रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्षों ने दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं की आपसी जरूरतों और क्षमताओं का लाभ उठाकर आर्थिक और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। पीएम मोदी ने किर्गिजस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति जापारोव को बधाई दी।

ईरानी राष्ट्रपति से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता रहेगा। बैठक में होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा, नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता पर भी जोर दिया गया। अमेरिका- ईरान युद्ध के बाद पीएम मोदी की राष्ट्रपति पेजेशकियन के साथ यह पहली मुलाकात थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery