Tuesday, September, 01,2026

कांग्रेस: महिलाओं और युवा चेहरों को मैदान में उतारा

जयपुर: कांग्रेस ने नामांकन समाप्त होने के बाद सभी 150 वाडों के प्रत्याशियों की घोषणा की। पार्टी ने बड़ी संख्या में महिलाओं और युवा चेहरों को मैदान में उतारा है। हालांकि सूची सामने आते ही विरोध शुरू हो गया। पूर्व पार्षद अजरूद्दीन ने टिकट कटने के बाद वार्ड 103 से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया। पूर्व जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी भी टिकट वितरण से नाराज होकर शहर कांग्रेस प्रभारी रोहित बोहरा के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया।

आठ बागी पार्षदों में से दो को फिर टिकटः जयपुर हेरिटेज नगर निगम का बोर्ड गिराने वाले आठ पार्षदों में से दो निवर्तमान पार्षदों को कांग्रेस ने फिर टिकट दिया है। किशनपोल क्षेत्र में पूर्व पार्षद अरविंद की पत्नी और पार्षद जकरिया शेरम को टिकट दिया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि पहले ऐसे पार्षदों को टिकट नहीं देने की बात कही गई थी, लेकिन पार्टी की पहली प्राथमिकता जिताऊ उम्मीदवार तय करना है। यानी चुनावी जीत के लिए कांग्रेस ने अपने पुराने रुख में बदलाव किया है।

सांगानेर में पुराने विजेता ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल

पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल करने वाले हरिओम स्वर्णकार इस बार वार्ड 48 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। मानसरोवर क्षेत्र में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले प्रमुख चेहरों में रहे स्वर्णकार का निर्दलीय उतरना पार्टी के लिए चुनौती है। उनका व्यक्तिगत प्रभाव मुकाबले के समीकरण और कांग्रेस के वोट बैंक दोनों को प्रभावित कर सकता है।

एनएसयूआई नेता की पत्नी को टिकट

कांग्रेस ने वार्ड 72 से एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व सचिव रमेश भाटी की पत्नी सुमन भाटी को प्रत्याशी बनाया है। इससे वार्ड में छात्र राजनीति से जुड़े नेटवर्क और स्थानीय संगठन की सक्रियता को चुनावी मुकाबले में इस्तेमाल करने की रणनीति भी दिखाई देती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery